फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dantewada IED Blast 8 Maoists involved in Aranpur IED blast arrested

Dantewada IED Blast: अरनपुरआईईडी ब्लास्ट मामले में बड़ी कामयाबी, 8 माओवादी गिरफ्तार; अब तक हुई इतनी गिरफ्तारी

Fri, 19 May 2023 06:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 May 2023 06:35 PM IST
सार

पुलिस ने अरनपुर नक्सली हमले में आठ माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है। अब तक 17 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
Dantewada IED Blast 8 Maoists involved in Aranpur IED blast arrested
अरनपुर आईईडी ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते महीने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा इलाके के अरनपुर नक्सली हमले में पुलिस ने आठ माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 17 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस इलाके में लगातार सघन नक्सल गश्त कर घटना में संलिप्त माओवादी और संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है और अन्य लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, उपरोक्त आरोपी प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन के दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी के मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। बीती 18 मई 2023 को दो अन्य आरोपी बंडी माड़वी पिता नंदा माड़वी निवासी पेड़का स्कूलपारा और मूया कोवासी पिता स्व. देवा कोवासी निवासी पेड़का पटेलपारा  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था और एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन


इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें से तीन नाबालिक है। उक्त आरोपियों से पूछताछ करने और सर्च करने पर घटना में शामिल 5 अन्य माओवादी मासा कवासी पिता स्व. सोना कवासी  निवासी पेड़का उपरपारा, कोसा मंडावी पिता लखमा मंडावी निवासी पेड़का पटेलपारा, अर्जुन कुंजाम पिता बोधा कुंजाम निवासी पटेलपारा पेड़का, देवा माड़वी पिता नंदा माड़वी निवासी पटेलपारा पेड़का और गंगा माड़वी पिता नंदा माड़वी निवासी स्कूलपारा पेड़का को गिरफ्तार किया है।  जानकारी के लिए बता दें कि 26 अप्रैल 2023 को दोपहर में 1:20 मिनट पर अरनपुर के आगे पेडका चौक के पास माओवादियों ने पुलिस वाहन को आईईडी ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त किया गया था जिसमें मौके पर ही दन्तेवाड़ा पुलिस के 10 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे और एक वाहन चालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed