{"_id":"5f23309d73263c3d58102ea8","slug":"crpf-jawan-accused-of-rape-with-tribal-woman-at-sukma-chhattishgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोप में सीआरपीएफ का जवान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोप में सीआरपीएफ का जवान गिरफ्तार
Fri, 31 Jul 2020 02:12 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, सुकमा
पीटीआई, सुकमा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 31 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने गुरुवार को बताया कि दोरनापाल थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने सीआरपीएफ के जवान दुलीचंद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सुंदरराज ने बताया कि महिला ने जवान पर आरोप लगाया है कि जब वह 27 जुलाई को डब्बाकोंटा शिविर के करीब अपने मवेशियों को चरा रही थी उसी समय जवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि महिला और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया तथा आरोपी जवान को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।