{"_id":"6385b93af4a7ff68120a1e2c","slug":"crpf-constable-injured-in-ied-blast-in-chhattisgarh-bijapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सुकमा में नक्सली फायरिंग में हेड कॉन्स्टेबल शहीद, बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आया जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सुकमा में नक्सली फायरिंग में हेड कॉन्स्टेबल शहीद, बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आया जवान
Tue, 29 Nov 2022 08:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
पीटीआई, बीजापुर
पीटीआई, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 29 Nov 2022 08:23 PM IST
सार
बस्तर में 8 दिसंबर तक नक्सली PLGA सप्ताह मना रहे हैं। इस दौरान नक्सली वारदातों को अंजाम देते है। नक्सलियों के PLGA सप्ताह को देखते हुए बस्तर में फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं अंदरूनी इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा में मंगलवार को नक्सलियों की फायरिंग में कोबरा बटालियन का एक हेडकॉन्स्टेबल शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। घायल जवान की हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फायरिंग चिंतागुफा थाना क्षेत्र के दुब्बाकोंटा कैंप के पास हुई है। जवान के घायल होने की पुष्टि बस्तर आईजी पी. सुंदराज ने की है। ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
CRPF जवान आया IED ब्लास्ट की चपेट में
इससे पहले मंगलवार सुबह बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF का एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया था। कॉन्स्टेबल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों से बचने के लिए IED प्लांट किया था। घटना उसूर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे जवान
जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी ऑपरेशन के तहत CRPF 168वीं बटालियन के जवान मंगलवार सुबह गलगाम गांव के जंगल में एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान जब जवान इलाके की घेराबंदी कर रहे थे, तभी कॉन्स्टेबल दीपक पासवान प्रेशर IED की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
घायल जवान बिहार का रहने वाला है
कॉन्स्टेबल का पैर पड़ने से तेज विस्फोट हुआ और जवान दीपक पासवान घायल हो गया। अफसरों की ओर से बताया गया है कि जवान दीपक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बिहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।