{"_id":"639040a873cbdc4131421525","slug":"crores-losses-due-to-fire-in-secl-mine-dozer-in-chhattisgarh-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: SECL खदान के डोजर में लगी आग, तकनीकी खराबी से हादसे की आशंका, करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: SECL खदान के डोजर में लगी आग, तकनीकी खराबी से हादसे की आशंका, करोड़ों का नुकसान
Wed, 07 Dec 2022 12:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Dec 2022 12:58 PM IST
सार
कोरबा की कुसमुंडा खदान में हादसों का दौर जारी है। इस बार कंपनी के डोजर में आग लगी है। आग से एसईसीएल को करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है। कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि खदान में हुए हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। सूचना मिलने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
कोरबा में एसईसीएल की खदान के डोजर में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित SECL की खदान में बुधवार को एक डोजर में आग लग गई। आगे लगने के चलते डोजर जलकर खाक हो गया। इससे करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी के चलते हुआ है। फिलहाल प्रबंधन जांच कर रहा है। वहीं पुलिस ने हादसे की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हादसा कुसमुंडा खदान में हुआ है। बताया जा रहा है कि खदान के पानी फेस में मिट्टी समतलीकरण का काम चल रहा था। इसमें विभागीय डोजर लगा था। अचानक से डोजर के इंजन से चिंगारी निकलने लगी और अचानक से आग लग गई। चालक ने आग देखी तो कूदकर अपनी जान बचाई और अफसरों को सूचना दी। खदान में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
तत्काल ही प्रबंधन की ओर से SECL का पानी टैंकर मौके पर भेजा गया और पानी की बौछार से आग बुझाने का काम शुरू हुआ। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक लोहे से बना विशालकाय डोजर का इंजन, केबल, वायरिंग और चालक की सीट सहित अन्य सामान जल चुका था।