फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   takhatpur mla raju sing threatens ti vaiyen sharma

विधायक ने दी धमकी, बेटे के साथ टीआई के घर की तोड़फोड़

Mon, 05 Mar 2018 05:36 PM IST
क्राइम डेस्ट, अमर उजाला
क्राइम डेस्ट, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
takhatpur mla raju sing threatens ti vaiyen sharma

बीते गुरूवार करीब 9:30 बजे भाजपा विधायक राजू सिंह क्षत्री और उनके पुत्र विक्रम उर्फ सोनू के साथ हुए विवाद के बाद तखतपुर थाने के टीआई वायएन शर्मा ने शिकायत दर्ज की। एसपी आरिफ शेख को लिखित में दी शिकायत में टीआई ने कहा कि गुरूवार को पुराने बस स्टैंड पर बिजेंद्र साहू, पंचराम और राजू देवांगन झगड़ा कर रहे थे। यह झगड़ा राजू देवांगन के पिता   अपने पिता समारू देवांगन के होटल में हो रहा था। होटल मालिक के मना करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और दोनों को पकड़कर थाने ले आया। टाआई के मुताबिक विक्रम ने फोन कर कहा कि थाने में बैठे दोनों लड़के मेरे कार्यकर्ता हैं, उन्हें छोड़ दो। जिसके बाद टाआई ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। कुछ समय बाद विधायक राजू सिंह ने कॉल किया व गालियां देते हुए मिलने को बुलाया। 
विज्ञापन


विधायक के ऐसा कहने के बाद टीआई ने उनसे कहा वे ढनढन गांव में पैट्रोलिंग पर हैं। इस पर विधायर भड़के और कहने लगे तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ूंगा, मेरे पास लाइसेंसिंग हथियार है, लेकर आ रहा हूं, तुझे गोली मारूंगा। टीआई ने आगे कहा संपर्क ना होने पर विधायक राजू सिंह क्षत्रीय, उनके बेटा व आयुष ठाकुर, मनीष यादव, अमित सिंह ठाकुर मेरे घर आए और बाहर खड़ी गाड़ी को ईंट पत्थर से क्षती पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद टीआई ने शिकायत दर्ज करा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत के बाद विवाद हढ़ गया जिसके बाद टीआई शर्मा को लाइनअटैच कर लिया गया। इस संबंध में तखतपुर के विधायक राजू सिंह क्षत्रीय से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। वायन शर्मा के अनुसार एएसपी अर्चना झा इसकी जांच करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed