फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   serial killer escape from durg court with chains and handcuffs

'निठारी कांड से प्रभावित' सीरियल किलर कोर्ट से हथकड़ी समेत फरार

Tue, 08 May 2018 01:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Tue, 08 May 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
serial killer escape from durg court with chains and handcuffs

रायपुर सेंट्रल जेल से दुर्ग कोर्ट लाया गया एक सीरियल किलर हथकड़ी सहित फरार हो गया है। मंगलवार को सात लोगों की हत्या के आरोपी अरुण चंद्राकर को पेशी के लिए दुर्ग कोर्ट लाया गया था। जहां वह सुरक्षा जवानों को चकमा देकर भाग गया। यह हत्याकांड निठारी हत्याकांड जैसा ही था। इस आरोपी को जिस पर भी शक होता था, यह उसी को मौत के घाट उतार देता था। मौके पर पहुंची दुर्ग पुलिस और रायपुर सीबीआई टीम फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन


निठारी हत्याकांड से था प्रभावित

यह सीरियल किलर नोएडा के निठारी हत्याकांड से प्रभावित था और अकसर उसी से संबंधित न्यूज टीवी पर देखता रहता था। उसे जिस पर भी शक होता था यह उसे ही मौत के घाट उतार देता था। उसे लगता था कि जब किसी को शव ही नहीं मिलेगा तो उसे कोई पकड़ेगा भी नहीं। यह बात उसने पुलिस को दिए बयान में कही थी। आरोपी ने कई लोगों को बेहोशी की हालत में जिंदा ही दफना दिया था। उसने अपने पिता को ट्रेन से धक्का दे दिया था। आरोपी ने अपने पिता, पत्नी, साली सहित कुल 7 लोगों की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


ऐसे हुआ था खुलासा

जनवरी 2012 में कुकुरबेड़ा से एक बच्ची गायब हो गई थी। उसी केस की जांच के दौरान पुलिस चंद्राकर तक पहुंची। जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ी वैसे-वैसे कई परतें खुलती गईं। जांच के दौरान उसकी पत्नी, साली और पिता के कंकाल मिले। इन तीन हत्याओं का आरोप साबित होने के बाद उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इसके अलावा उस पर हत्या के कई और मामले चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस चारों तरफ फैल गई है। रायपुर क्राइम ब्रांच भी सूचना मिलते ही दुर्ग पहुंच गई। सूत्रों का कहना है कि आरोपी की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं था जिस कारण वह जंजीर और हथकड़ी सहित भागने में कामयाब हुआ।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed