नौकरी का लालच देकर कराया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बस्तर की 19 वर्षीय लड़की को दिल्ली में बेचा गया था। इतना ही नहीं दिल्ली में दुष्कर्म किये जाने का आरोप भी उसने लगाया है।
सीजी खबर के अनुसार बस्तर की लड़की को दिल्ली में नौकरी दिलाने के लालच में ले जाया गया था तथा वहां पर उसे 50 हजार रुपयों में बेच दिया गया था।
आरोपी शख्स के खिलाफ पखांजूर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसने उसे खरीदकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने दिल्ली ले जाकर बेचने की आरोपी महिला सुचित्रा तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
दो बार बेची गई लड़की
पुलिस के अनुसार सुचित्रा ने पिछले वर्ष 13 दिसंबर को 19 वर्षीय पीड़िता को नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली ले गई थी। जहां पर आरोपी सुचित्रा ने लड़की को सुधीर नामक एक व्यक्ति को बेच दिया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी सुधीर ने बाद में पीड़िता को एक दूसरे व्यक्ति को बेच दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वहां से किसी तरह भागकर उसने दिल्ली में लोगों के यहां घरेलू काम किया जिससे उसे कुछ रुपये मिले। उन्हीं रुपयों से वह अपने गांव पहुंची।