फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   crime_ murder_chhatisgarh

जमीन विवाद में पति-पत्नी के हाथ पांव काटे

Sat, 28 Jun 2014 01:25 PM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
crime_ murder_chhatisgarh

छत्तीसगढ़ में कुनकुरी के एक खौफनाक मामले में आरोपियों ने एक पति-पत्नी के हाथ पांव काट दिए।

विज्ञापन


दुलदुला थाना क्षेत्र के सिरिमकेला गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर पत्नी-पत्नी के हाथ पांव काट डाले।

हमले में किसान कमलेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने महिला के दोनों पैर काट दिए हैं। घटना उस समय घटी जब कमलेश्वर गांव में खेत पर हल चला रहा था।

आरोपी खुद पहुंचे थाने

crime_ murder_chhatisgarh

पुलिस के मुताबिक आरोपी कृष्णा, हीरामणि और जगतपाल ने खुद ही पुलिस के पास पहुंच कर अपना जुर्म कबूल कर लिया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपियों के मुताबिक उन्होंने कुछ समय पहले अंडमान से आकर मृतक कमलेश्वर से यह जमीन खरीदी थी।

आरोपियों ने अपने बयान में कहा कि  कमलेश्वर से जमीन खरीदने के बाद भी वह इस जमीन पर काम कर रहा था इसलिए यह विवाद बढ़ता चला गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed