{"_id":"641c686f2a034226740c5183","slug":"crime-in-raipur-misbehavior-with-cg-former-home-minister-on-the-road-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में अपराधी बेलगाम: बदमाश ने बीच सड़क पर पूर्व गृहमंत्री कंवर से की बदसलूकी, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में अपराधी बेलगाम: बदमाश ने बीच सड़क पर पूर्व गृहमंत्री कंवर से की बदसलूकी, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
Thu, 23 Mar 2023 08:25 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 23 Mar 2023 08:25 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में लगातार अपराधियों की हौसलें बुलंद होते जा रहे हैं। रायपुर में आये दिन चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इससे रायपुर पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में लगातार अपराधियों की हौसलें बुलंद होते जा रहे हैं। रायपुर में आये दिन चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इससे रायपुर पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बदमाश इतने बेलगाम हो गए है कि अब प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के साथ कुछ बदमशों ने सरेराह बीच सड़क पर बसलूकी की गई। मामले की रिपोर्ट सिविल लाइन पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है।
बताया जाता है कि राजधानी के शंकर नगर के पास कार सवार युवकों ने धमकाया जिसके बाद वे मामले की शिकायत करने थाने पहुंचे। विधायक ननकीराम कंवर ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
कार Cg 04NV 2156 में सवार युवकों ने बीच सड़क गाड़ी रोककर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कवर से बदसलूकी की, जिसको लेकर पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कवर ने कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। मेरे गाड़ी में विधायक लिखा है उसके बावजूद भी बीच सड़क में बदसलूकी की गई। उन्होंने बताया कि युवक मारपीट करने में उतारू हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि कहते हैं न अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, आज हमने देख भी लिया, पुलिसिंग का कोई भय नहीं है।
बताया जाता है कि बीजेपी विधायक कंवर विधानसभा से लौट रहे थे। इस बीच शंकर नगर चौराहे पर रेड सिग्नल होने पर उनकी गाड़ी रुकी हुई थी। इस दौरान पास में खड़ी कार में सवार युवाओं ने गाड़ी को सटाकर खड़ा करने का आरोप लगाकर बहस किया। युवाओं ने जब गाड़ी पर विधायक का नेम बोर्ड देखा तो वे और भी बदतमीजी करने लगे। इनमें से एक युवक तो मारपीट करने पर उतर गया।
विधानसभा में भी उठा पूर्व गृहमंत्री कंवर से बदसलूकी का मुद्दा
पूर्व गृहमंत्री कंवर से बदसलूकी का मुद्दा आज विधानसभा के सदन में भी उठा। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से प्रकरण को गंभीरता से लेने की मांग की। मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि शिकायत पर अधिकारियों की ओर कार्रवाई की जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व गृह मंत्री और विधानसभा सदस्य ननकीराम कंवर के साथ बदसलूकी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्हें विधानसभा आने से रोका गया है। बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री और गृहमंत्री गंभीरता से लें। इस पर सीएम ने कहा कि पूरी घटना को संज्ञान में लिया गया है।