फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cow dung paint giving competition to multinational companies, demand increased due to this specialty in Chhatt

छत्तीसगढ़: मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर दे रहे गोबर से बने पेंट, इस खासियत की वजह से बढ़ी डिमांड

Mon, 29 May 2023 08:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 29 May 2023 08:45 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में गोबर से बने पेंट देश के मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर दे रहे हैं। अपनी विशेष खासियत की वजह से इनकी बाजार में काफी डिमांड है। प्राकृतिक जुड़ाव के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल होने से लोग गोबर के पेंट को काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Cow dung paint giving competition to multinational companies, demand increased due to this specialty in Chhatt
गोबर से बने पेंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में गोबर से बने पेंट देश के मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर दे रहे हैं। अपनी विशेष खासियत की वजह से इनकी बाजार में काफी डिमांड है। प्राकृतिक जुड़ाव के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल होने से लोग गोबर के पेंट को काफी पसंद कर रहे हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी सरकारी भवनों में प्राकृतिक पेंट से पुताई की जा रही है। गोबर का पेंट दीवारों को गर्म होने से बचाता है। साथ ही तापमान को भी नियंत्रित करता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के लोग गौठानों में गोबर से विभिन्न उत्पादों को बना रहे हैं। प्राकृतिक पेंट और पुट्टी के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। इससे गांव के लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। गौठानों से गांव के लोगों को रोजगार के साथ ही उनकी तरक्की के लिए राज्य सरकार नए-नए अवसर दे रही है। गौठान में डिस्टेंपर, इमल्शन पेंट और पुट्टी भी बनाए जा रहे हैं। सीएम बघेल गोबर पेंट की उपयोगिता और गुणवत्ता को जन-जन तक पहुंचने के लिए  सभी शासकीय विभाग, निगम, मंडल पर गोबर पेंट का उपयोग किया जा रहा है। 
विज्ञापन

उनके निर्देश का पालन करते हुए रायपुर नगर निगम भवनों की पुताई भी प्राकृतिक पेंट से की गई है।   

ये रही खासियत
यह पेंट भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय प्रशिक्षण शाला की ओर से प्रमाणित भी किया गया है। साथ ही यह एंटी बैक्टीरिया, एंटीफंगल, इको-फ्रेंडली, नॉन टॉक्सिक है। इस पेंट में हैवी मेटल्स का उपयोग नहीं किया गया है। साथ ही गोबर से बनने की वजह से यह नेचुरल थर्मल इन्सुलेटर की तरह काम करता है। यह पेंट पर्यावरण के अनुकूल है साथ ही इसकी कीमत बाजार में उपलब्ध प्रीमियम क्वालिटी के पेंट की तुलना में 30 से 40 फीसदी कम है।  यह बड़ी मल्टीनेशनल कम्पनियों के पेंट की तरह लगभग 4 हजार रंगों में भी उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed