फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cousin, friends gang rape Raipur tribal girl on Rakshabandhan

राखी पर भाई और दोस्तों ने किया गैंगरेप

Tue, 12 Aug 2014 03:56 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
Cousin, friends gang rape Raipur tribal girl on Rakshabandhan

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से एक 19 साल की दलित लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना जशपुर के कुनकुरी इलाके में 10 अगस्त को राखी के दिन घटी। पीड़िता कक्षा 12वीं की छात्रा है, वहीं सभी आरोपियों की उम्र 22-23 साल बताई गई है।

विज्ञापन


पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि घटना के दिन उसने अपने रिश्ते के भाई जानू को उसकी पिता की बाइक पर घूमते देखा। जानू ने वह बाइक कुछ काम के लिए पीड़िता के पिता से कुछ दिन के लिए उधार पर ली थी। और पीड़िता ने उसे बाइक पर फालतू घूमते देख आपत्ति जताई। इसपर आरोपी ने कहा कि तुम साथ चलो मैं तुम्हें घर छोड़ दूंगा और बाइक भी लौटा दूंगा।

विज्ञापन

नशे में गैंगरेप

Cousin, friends gang rape Raipur tribal girl on Rakshabandhan

लेकिन आरोपी ने रक्षाबंधन का बहाना बनाया और लड़की को पहाड़ी पर बने एक मंदिर ले गया। वहां पहुंच कर आरोपी ने अपने दो और दोस्तों को बुलाया। आरोपी के दोनों दोस्त खाने पीने के सामान और शराब के साथ मंदिर पहुंचे और सुनसान जगह पर बैठ कर सबने शराब पी ली। कुछ समय बाद बारिश होना शुरू हो गई और सभी लोग पड़ोस के गांव में एक परिचित के यहां चले गए।

वहां पहुंचकर सभी ने शराब के नशे में पीड़िता से गैंगरेप किया। आधी रात सभी आरोपी शराब के नशे में सो गए तो पीड़िता किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। लड़की ने गांव से बाहर हाईवे पर पहुंच कर परिवार वालों को फोन करके बुलाया। परिवार वालों को जैसे ही मामले की जानकारी हुई वे पीड़िता को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed