फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   couple suicide in Chhattisgarh husband hanged himself after wife committed Suicide

छत्तीसगढ़: पत्नी ने की आत्महत्या तो सदमे में पति ने भी फांसी लगा ली, 3 साल पहले की थी लव मैरिज

Thu, 17 Feb 2022 11:59 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 17 Feb 2022 11:59 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में पत्नी की मौत के बाद पति शव के पास चुपचाप बैठा रहा। उसके बाद उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले पति ने पत्नी से किसी भी विवाद से इंकार किया था।

विज्ञापन
couple suicide in Chhattisgarh husband hanged himself after wife committed Suicide
दंपती ने की आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। पत्नी के फांसी लगाने के बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली। दोनों ने करीब 3 साल पहले ही लव मैरिज की थी।
विज्ञापन


कांकेर कोतवाली क्षेत्र के सत्या मेश्राम (25 साल) ने सीमा मेश्राम (23 साल) से प्रेम विवाह किया था। दोनों मनकेसरी गांव में किराए के कमरे में रहते थे। वह मंगलवार को काम से बाहर गया था। घर में सीमा अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी के बच्चों ने सीमा को फांसी पर लटका देखा। जिसके बाद बच्चों ने आसपड़ोस के लोगों को बताया। पति को भी सूचना मिली तो वह भागा-भागा घर पहुंचा। उसने फंदे को चाकू से काटकर शव को नीचे उतारा। जिसके बाद सीमा को वह अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पत्नी के शव के पास चुपचाप बैठा रहा पति
पत्नी की मौत के बाद सत्या मोर्चरी में शव के पास चुपचाप बैठा रहा। उसके बाद रात को कहीं उठकर चला गया। उसे लोगों ने ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। उसने अपना फोन भी स्वीच ऑफ कर लिया। अगले दिन ग्रामीणों को सत्या का शव मकान के पीछे पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी विवाद से पति ने किया था इंकार
पुलिस पूछताछ में सत्या ने दोनों के बीच किसी तरह के लड़ाई-झगड़े से इंकार किया था। वहीं उसने बताया कि दोनों में कोई विवाद भी नहीं था। दोनों की शादी को तीन साल हो गए थे। दंपती को कोई बच्चा नहीं था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर क्या वजह थी कि पत्नी ने फांसी लगा ली और उसके बाद पति भी 10 घंटे बाद फांसी पर झूल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed