फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   coronavirus outbreak chhattisgarh jagdalpur medical college staff positive test for covid 19

छत्तीसगढ़: जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना के 10 मरीज मिलने से हडकंप, सभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Thu, 28 Oct 2021 01:13 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 28 Oct 2021 01:13 PM IST
सार

कोरोना की चपेट में आने वाले सभी 10 स्टाफ माइक्रोबायलॉजी के हैं। बताया जा रहा है कि इनमें एक डॉक्टर भी संक्रमित हैं। इन सभी को कोरोना की वैक्सीन भी लग चुकी है। साथ ही इनके संपर्क में आए माइक्रोबायलॉजी के लगभग 25 से ज्यादा स्टाफ की कोरोना की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
coronavirus outbreak chhattisgarh jagdalpur medical college staff positive test for covid 19
कोरोना टेस्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के 10 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ इतनी संख्या में स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। फिलहाल इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही ये जिन-जिन के संपर्क में आए थे, उन सभी का डिटेल निकालकर कोरोना की जांच की जा रही है। कोविड-19 प्रभारी डॉक्टर ने पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


कोरोना की चपेट में आने वाले सभी 10 स्टाफ माइक्रोबायलॉजी के हैं। बताया जा रहा है कि इनमें एक डॉक्टर भी संक्रमित हैं। इन सभी को कोरोना की वैक्सीन भी लग चुकी है। साथ ही इनके संपर्क में आए माइक्रोबायलॉजी के लगभग 25 से ज्यादा स्टाफ की कोरोना की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले कॉलेज में एक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जनियां उड़ाई गई थी।
विज्ञापन


पार्टी में बाहरी व्यक्ति के शामिल होने का दावा
छात्र स्टाफ सबके सब शामिल हुए थे। मेडिकल कॉलेज के एक स्टाफ के परिचित बाहरी व्यक्ति के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। पार्टी के बाद एकाएक सभी स्टाफ बीमार होने लगे। संक्रमित लोगों ने हाल में संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारों से पहले फिर से पसारने लगे पांव
छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। त्योहारों से पहले राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों ने शासन, प्रशासन से लेकर आम लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। राज्य के कई जिलों में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या दो अंकों में है। सबसे ज्यादा बस्तर जिले में है। यहां अभी 20 एक्टिव मजदूर है, जबकि सुकमा में 9 और दंतेवाड़ा में 4 मामले सक्रिय हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed