फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Coronavirus: Jim, weekly market and swimming pool closed in Raipur district due to covid 19

छत्तीसगढ़: रायपुर में जिम-स्विमिंग पूल बंद, शाम छह बजे के बाद दुकानों पर भी पाबंदी

Sun, 04 Apr 2021 02:10 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 04 Apr 2021 02:10 AM IST
सार

  • सरकार ने सभी स्थायी और अस्थायी दुकानें, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर का संचालन सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित किया

विज्ञापन
Coronavirus: Jim, weekly market and swimming pool closed in Raipur district due to covid 19
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने साप्ताहिक बाजार, जिम और स्विमिंग पूल को बंद रखने का फैसला किया है। वहीं दुकानों को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ही खोलने की अनुमति दी है।

विज्ञापन


रायपुर जिले के अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी एस भारतीदासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए रायपुर जिले के नगर पालिका और बिरगांव के साथ-साथ जिले के सभी नगरीय निकायों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन के लिए समय-सीमा निर्धारित करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


सरकार ने सभी स्थायी और अस्थायी दुकानें, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर का संचालन सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित किया
अधिकारियों ने बताया कि आदेश के तहत सभी स्थायी और अस्थायी दुकानें, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर, व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा सभी ठेला, गुमटी का संचालन सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी तरह रेस्टोरेंट, होटल, बार, ढाबे में खाने, पैक करा कर ले जाने और घर में मंगवाने के लिए सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के अनुसार पेट्रोल पम्प और मेडिकल स्टोर इस नियंत्रण से मुक्त रहेंगे। वहीं शहरी क्षेत्रों के सभी प्रकार के साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराब की दुकानें शाम छह बजे बंद होंगी। सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, छविगृह का अंतिम शो रात आठ बजे समाप्त करना अनिवार्य होगा। सभी जिम, स्विमिंग पूल बंद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी व्यापारियों, कर्मचारियों, ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सभी व्यापारिक गतिविधियों में सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। यदि दुकानदार शर्तों का उल्लंघन करते हैं तब उनकी दुकान या संस्थान को तत्काल प्रभाव से 15 दिनों के लिए सील कर दिया जाएगा।

राज्य के रायपुर जिले में शुक्रवार तक 68,404 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में संक्रमित 930 लोगों की मौत हुई है। जिले में 8,437 लोगों का इलाज किया जा रहा है।


छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के रायपुर, दुर्ग, बस्तर, राजनांदगांव और बिलासपुर जिले में धारा 144 लागू की गई है। वहीं दुर्ग जिला प्रशासन ने जिले में छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed