{"_id":"6a951070881818c08c05ce3c","slug":"cg-news-bjp-kisan-morcha-state-executive-committee-meeting-today-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, मैराथन मीटिंग में इन अहम मुद्दों पर बनेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, मैराथन मीटिंग में इन अहम मुद्दों पर बनेगी रणनीति
Mon, 31 Aug 2026 10:56 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:56 AM IST
सार
Chhattisgarh News: भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 31 अगस्त को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। यह बैठक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न सत्रों में आयोजित की जायेगी। इस अहम बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन किया जायेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh News: भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 31 अगस्त को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। यह बैठक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न सत्रों में आयोजित की जायेगी। इस अहम बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन किया जायेगा।
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। दिनभर चलने वाले विभिन्न संगठनात्मक सत्रों में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन
बैठक के समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। उनके उद्बोधन के साथ ही कार्यसमिति का समापन होगा। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन