{"_id":"5ec78da58ebc3e907a6fe496","slug":"coronavirus-in-chhattisgarh-updates-hindi-news-positive-cases-toll-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोराना संक्रमण के 16 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 148 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोराना संक्रमण के 16 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 148 हुई
Fri, 22 May 2020 02:00 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 22 May 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
घर लौटते प्रवासी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कहर से छत्तीसगढ़ भी अछुता नहीं है। प्रवासियों के लौटने के बाद यहां भी मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है।
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के कोरबा, कांकेर और बेमेतरा जिले में 16 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिले के 12 लोगों में, कांकेर जिले के तीन लोगों में तथा बेमेतरा जिले के एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से ज्यादातर लोग प्रवासी मजदूर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोरबा जिले में जिन 12 लोगों में कोराना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, वे देश के कई अलग-अलग हिस्सों से यहां पहुंचे थे। उन्हें दर्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत बने पृथक-वास केंद्र में रखा गया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 16 नए मामले सामने आने के बाद इस वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है। इनमें से 59 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में राज्य में इस वायरस के 89 रोगियों का इलाज चल रहा है।
गुरुवार तक राज्य में 45,522 लोगों के नमूनों की जांच कर ली गई थी। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक इस बीमारी से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।