{"_id":"5f0c05d3c7d5b10f844ea2db","slug":"coronavirus-in-chhattisgarh-no-goods-without-masks-will-be-available-at-shops-in-ambikapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दुकानों पर मास्क के बिना नहीं मिलेगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दुकानों पर मास्क के बिना नहीं मिलेगा सामान
Mon, 13 Jul 2020 12:27 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम ने शहर में दुकानों से सामान खरीदने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। शहर में अब मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को सामान नहीं बेचा जाएगा। अंबिकापुर नगर निगम के महापौर अजय तिर्की ने रविवार को बताया कि अंबिकापुर शहर में अब सोमवार से 'मास्क नहीं तो सामान नहीं' नियम लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
इस नियम के तहत मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को सामान नहीं बेचा जाएगा। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ते मामले को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। तिर्की ने बताया कि रविवार को नगर निगम के जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यवसायियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
महापौर ने बताया कि बैठक के दौरान व्यवसायियों ने प्रस्ताव रखा कि कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए शहर में मास्क नहीं तब सामान नहीं नियम लागू किया जाना चाहिए। इस नियम के तहत उन्हीं ग्राहक को सामान दिया जाए जिन्होंने मास्क पहना है। जिन्होंने मास्क नहीं पहना है उन्हें सामान नहीं बेचा जाना चाहिए।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वालों पर एक सौ रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। हालंकि, इसके बावजूद राज्य में मास्क पहनने को लेकर जागरूकता का अभाव है। तिर्की ने कहा कि मास्क नहीं तब सामान नहीं नियम के लिए सबका सहयोग आवश्यक है। इसके लिए शहर में अभियान शुरू किया जाएगा।
महापौर ने कहा कि इस बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि शहर में मंगलवार और बुधवार को दो दिन पूरी तरह लॉकडाउन किया जाएगा, ताकि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर शहर में मंगलवार को बाजार बंद रहता है। अब यह तय किया गया है कि बुधवार को भी बाजार बंद रहेगा।
अंबिकापुर शहर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का जिला मुख्यालय है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में शनिवार तक 87 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इनमें से 55 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है तथा 31 लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं इस वायरस से संक्रमित हुए एक व्यक्ति की मौत हुई है।