{"_id":"61ad2a23d087fc1e4d7c3467","slug":"coronavirus-chhattisgarh-sees-25-new-covid-19-cases-no-fatality","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए, 17 जिलों में कोई नया केस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए, 17 जिलों में कोई नया केस नहीं
Mon, 06 Dec 2021 02:37 AM IST
योगेश साहू
पीटीआई, रायपुर।
पीटीआई, रायपुर।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:37 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरोनावायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं: कुल सकारात्मक मामले 10,06,967 हैं। रविवार को सामने आए नए मामलों की संख्या 25 रही। जबकि मरने वालों की संख्या 13,593 है। प्रदेश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 9,93,044 है और कुल सक्रिय मामले 330 हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,06,967 हो गई। खास बात यह है कि रविवार को प्रदेश में कोरोना की वजह से हुई मौत का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके अलावा इस दौरान प्रदेश के 17 जिलों में कोई नया केस दर्ज नहीं हुआ है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना की वजह से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आने से मरने वालों की संख्या 13,593 ही बनी रही। उन्होंने कहा कि राज्य में पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या 9,93,044 हो गई है, जबकि इस दौरान 16 लोगों ने भी घर में ही पृथकवास की अवधि पूरी कर ली। इस तरह राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 330 रह गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रविवार को कोरबा में छह नए मामले दर्ज किए गए, जबकि जांजगीर-चांपा में पांच मामले और रायगढ़ में चार मामले दर्ज किए गए। रायपुर और दुर्ग जिलों में दो-दो मामले दर्ज किए गए। प्रदेश के अन्य 17 जिलों में कोई ताजा मामला दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को कुल 15,100 नमूनों का परीक्षण किया गया, इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में अब तक किए गए कोरोना वायरस के परीक्षणों की संख्या बढ़कर 1,43,74,758 हो गई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कोरोनावायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं: कुल सकारात्मक मामले 10,06,967 हैं। रविवार को सामने आए नए मामलों की संख्या 25 रही। जबकि मरने वालों की संख्या 13,593 है। प्रदेश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 9,93,044 है और कुल सक्रिय मामले 330 हैं। रविवार को कोरोना वायरस के 15,100 परीक्षण किए गए, इसके साथ ही प्रदेश में अब तक किए गए परीक्षणों की कुल संख्या 1,43,74,758 हो गई है।