{"_id":"5e898cde8ebc3e72b85c2a40","slug":"corona-virus-confirmed-in-16-year-old-member-of-tabligi-jamaat-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में तब्लीगी जमात के 16 वर्षीय सदस्य में कोरोना वायरस की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में तब्लीगी जमात के 16 वर्षीय सदस्य में कोरोना वायरस की पुष्टि
Sun, 05 Apr 2020 01:28 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 05 Apr 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना का टेस्ट करते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तब्लीगी जमात के 16 वर्षीय एक सदस्य की जांच में शनिवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उक्त किशोर पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ था या नहीं।
विज्ञापन
इस मामले के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 10 हो गई है। हालांकि शुक्रवार तक उनमें से चार व्यक्तियों का उपचार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
कोरबा की कलेक्टर किरण कौशल ने कहा कि उक्त किशोर पिछले महीने महाराष्ट्र जिले के कटघोरा उपनगर से लौटा था। उन्होंने बताया कि किशोर के नमूने जांच के लिए दो अप्रैल को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजे गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किशोर के अलावा 16 अन्य लोगों को कटघोरा के पुरानी बस्ती क्षेत्र में एक मस्जिद में पृथक रखा गया था जहां वह रह रहे थे। उन्होंने कहा कि जांच में विषाणु की पुष्टि होने के बाद उसे एम्स भेज दिया गया।
तब्लीगी जमात के सदस्य इन 16 व्यक्तियों का समूह पिछले महीने महाराष्ट्र के नागपुर से कटघोरा आया था और मस्जिद में ठहरा था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उन सभी के नमूने कोविड-19 की जांच के लिए दो अप्रैल को एम्स भेजे गए थे।
अधिकारी ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वे पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे या नहीं। यह भी पता नहीं चला सका है कि वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे या नहीं। लेकिन एहतियात के तौर पर सभी को मस्जिद में पृथक रखा गया गया है और उन पर निगरानी रखी जा रही है।