{"_id":"620d3408091c9b7f3c2fa66e","slug":"cop-shoots-himself-dead-with-service-weapon-at-bjp-office-in-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रायपुर के भाजपा कार्यालय में सिपाही ने की आत्महत्या, सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रायपुर के भाजपा कार्यालय में सिपाही ने की आत्महत्या, सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली
Wed, 16 Feb 2022 10:59 PM IST
निधि पाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:59 PM IST
सार
रायपुर में ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सिपाही ने की आत्महत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भाजपा कार्यालय परिसर में बुधवार को एक 48 वर्षीय पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस रिवााल्वर से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वह ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल राजकुमार नेताम छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी बटालियन में तैनात थे। उनकी ड्यूटी मौधापारा थाना क्षेत्र के एकातमा परिसर में भाजपा कार्यालय में थी। वहीं उन्होंने खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि वह कांकेर जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, साइबर सेल के अधिकारी और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। मौके पर छानबीन की जा रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन