फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cook staff will Announcement of strike for 8 days again in Raipur

8 दिन तक हड़ताल का ऐलान: रायपुर में फिर हुंकार भरेंगे रसोइया कर्मचारी, प्रशासन से मिली 2 दिन की अनुमति

Sun, 09 Apr 2023 06:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 06:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ रसोइया संघ अपनी मांगों को लेकर लगातार राज्य सरकार पर दबाव बना रहा है। रसोइया संघ ने फिर से आंदोलन करने का ऐलान किया है।  संगठन ने 8 दिन तक हड़ताल करने की बात कही है पर जिला प्रशासन की ओर से केवल दो दिन की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
Cook staff will Announcement of strike for 8 days again in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ रसोइया संघ अपनी मांगों को लेकर लगातार राज्य सरकार पर दबाव बना रहा है। रसोइया संघ ने फिर से आंदोलन करने का ऐलान किया है।  संगठन ने 8 दिन तक हड़ताल करने की बात कही है पर जिला प्रशासन की ओर से केवल दो दिन की अनुमति दी गई है।  यानी 10 और 11 अप्रैल को प्रदेश के हजारों रसोइया नया रायपुर में आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन


संघ की प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे ने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही हैं। अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं।  छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 87 हजार से अधिक रसोइया भोजन बनाते हैं, इन्हें हर महीने 1500 रुपए वेतन दिया जाता है। उसमें से भी ये राशि केवल 10 महीने के लिए ही दी जाती है। इस बार के वित्त बजट में महज 300 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इतनी कम राशि बढ़ाने से संघ के कर्मचारियों में में राज्य सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed