फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Controversy stop in Chhattisgarh Congress: Shailja said all this is temporary work, there will be more changes

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में थमा विवाद: शैलजा बोलीं- ये सब टेंपरेरी काम है और भी फेरबदल होंगे, एक साथ आएगी लिस्ट

Wed, 28 Jun 2023 03:46 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 03:46 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में मोर्चा-संगठन, प्रकोष्ठ, विभागों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावों में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 

विज्ञापन
Controversy stop in Chhattisgarh Congress: Shailja said all this is temporary work, there will be more changes
कुमारी शैलजा, प्रभारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में मोर्चा-संगठन, प्रकोष्ठ, विभागों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावों में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। लोगों में आने वाले चुनाव को लेकर उत्साह है। कांग्रेस नेता जनता के बीच जाएं राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताएं। लोगों के साथ संवाद करें। अपने पार्टी की विचारधारा के बारे में बताएं। हम सभी एकजुट हैं। जनता कांग्रेस के साथ है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सैलजा ने दोपहर में प्रदेश कांग्रेस के अलग-अलग प्रकोष्ठ प्रमुखों से एक-एक करके वन-टू-वन चर्चा की। रवि घोष को संगठन और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी देने के सवाल पर कहा कि वाले ये सब टेंपरेरी काम है, जैसे मैंने कहा आने वाले समय में हमने पार्टी में और नियुक्तियां भी करनी है। उन व्यक्तियों के साथ-साथ प्रभार और भी फेरबदल होंगे। अध्यक्ष इन चीजों को देखते हुए उस समय एक साथ सभी के लिए आदेश जारी करेंगे। मेरी मोहन मरकाम से बातचीत हुई थी कि सारा काम एक साथ कर दें तो बेहतर होगा। इसके बजाय चार-पांच अब करें। चार पांच बाद में करें। इसलिए एक साथ पदाधिकारियों की लिस्ट जारी करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन और पार्टी में नियुक्तियों को लेकर विवाद पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि प्रदेश के सचिवों की भी सूची है और संयुक्त महामंत्री पदों पर भी सूची है। उसके अलावा कई जैसे कई जगहों पर वैकेंसी हैं, कई जगहों पर इस तरह के फेरबदल जो पीसीसी करना चाहती है, तो उन सब चीजों को एक साथ लेते हुए सब कर देंगे। उसमें कोई इशू नहीं है। मैंने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से कहा कि यह ठीक नहीं होगा कि चार-पांच लोगों के हम पद जारी करें। बाकी भी बहुत से लोग हैं, जिनकी उम्मीदें भी हैं और जिनको मरकाम एडजस्ट करना चाहेंगे तो फिर एक साथ ही कर दें। उन्होंने कहा ठीक है। प्रदेश संगठन में आगे भी बदलाव होंगे। 

बीजेपी पर कसा तंज
कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि 15 साल तक इन्हें ना छत्तीसगढ़ महतारी की याद आई ना ही छत्तीसगढ़ के गौरव की याद आई। इनको केवल अपनी चिंता थी। 15 साल का कुशासन भारतीय जनता पार्टी ने दिया। इसके विपरीत हमारे 5 साल होने जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का जो शासन रहा है, जो हर एक नागरिक का शासन रहा है। भारतीय जनता पार्टी पीछे रह गई।


मरकाम के आदेश को पलटा था
बता दें कि पिछले सप्ताह पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के आदेश को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने पलट दिया था। मंगलवार को राजीव भवन में हुई बैठक में ये मुद्दा भी उठा था। मोहन मरकाम ने अब तक प्रदेश प्रभारी के लेटर के मुताबिक महामंत्री प्रभारी, प्रशासन और संगठन के पद का प्रभार देने के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है। 

बुधवार को दिल्ली जाएंगे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी सैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली जा रहे हैं। वहां पर पार्टी अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी एक बैठक लेंगे। ये अहम बैठक उन राज्यों के लिए है जहां विधासभा चुनाव होने हैं। बैठक में विधानसभा चुनावों में जीत को लेकर रणनीति बनाने पर फोकस किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed