फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Contractual appointment orders of five specialists and 15 medical officers issued in Chhattisgarh

National Health Mission: छत्तीसगढ़ में पांच विशेषज्ञ और 15 चिकित्सा अधिकारियों की संविदा नियुक्ति आदेश जारी

Fri, 17 Jan 2025 01:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 17 Jan 2025 01:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों और 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन
Contractual appointment orders of five specialists and 15 medical officers issued in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों और 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। वे सभी ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के रायपुर संभाग के शासकीय अस्पतालों में तीन चिकित्सा अधिकारियों, बिलासपुर संभाग में छह चिकित्सा अधिकारियों, सरगुजा संभाग में दो चिकित्सा अधिकारियों, बस्तर संभाग में एक चिकित्सा अधिकारियों के साथ दुर्ग संभाग में तीन चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा इन नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इन डॉक्टरों को संबंधित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारी  की पदस्थापना से त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) के जारी आदेश में डॉ. पी सुधाकर, डॉ. राहुल माणिकराव राठौड़, डॉ. समीरानन्दन रेड्डी सी. व डॉ. वी अमरिंदर को जिला अस्पताल बीजापुर व डॉ समीर रजक की जिला अस्पताल खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पदस्थापना की गई है।


रायपुर संभाग के लिए चिकित्सा अधिकारी (संविदा) के जारी आदेश में डॉ दीनेन्द्र प्रधान, डॉ. साक्षी नायक, डॉ. जाश्मीन चावड़ा बिलासपुर संभाग के लिए जारी आदेश में डॉ विरेन्द्र कुमार सार्वा, डॉ. विशाल कुमार केसर, डॉ. उपासना साहू, डॉ जीनत शेख, डॉ निशि निर्मल, डॉ सौरव विश्वास सरगुजा संभाग के लिए जारी आदेश में डॉ. आस्था जयसवाल, डॉ प्रीति कुशवाहा दुर्ग संभाग के लिए चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ. आकाश साहू, डॉ. समीक्षा डाकलिया, डॉ. स्वाती मिश्रा व बस्तर संभाग के लिए चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ. एम. रामाकृष्णा मादारापु को विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed