छत्तीसगढ़ः CM रमन सिंह की अजीत जोगी को खुली चुनौती, बोले- जहां से चाहें लड़ लें चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी पार्टी के संस्थापक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ने की खबरों पर छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए एक सवाल के जवाब में अजीत जोगी के चैलेंज को स्वीकार करते हुए कहा कि चुनाव लड़ना एक लोकतांत्रिक अधिकार है। इसलिए अजीत जोगी जहां से चाहें, वहां से चुनाव लड़ सकते हैं।
Contesting election is a democratic right. He can contest from wherever he wants to. If he wants to contest from Rajnandagaon, good for him: Chhattisgarh CM Raman Singh on reports of Ajit Jogi contesting election from Rajnandgaon pic.twitter.com/yzLNxrpQAO
— ANI (@ANI) February 4, 2018विज्ञापन
बता दें कि अजीत जोगी ने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान ऐलान किया था कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ लड़ेंगे। इस मामले में कांग्रेस के आधिकारिक प्रवक्ता भी अजीत जोगी के रमन सिंह की सीट से चुनाव लड़ने की पुष्टि कर चुके हैं।
गौरतलब है कि राजनांदगांव मुख्यमंत्री रमम सिंह का गढ़ है और वहां से उन्हें की धूल नहीं चटा सकता है। लेकिन इसके बावजूद अजीत जोगी राजनांदगांव से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले 14 सालों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। यहां कुल 90 विधानसभा सीटें हैं।