बलरामपुर रामानुजगंज: बारिश के बीच कांग्रेसियों ने निकाली रैली, युक्तिकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन
बलरामपुर रामानुजगंज जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युक्तिकरण को रोजगार विरोधी व शिक्षा विरोधी कदम बताते हुए जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युक्तिकरण को रोजगार विरोधी व शिक्षा विरोधी कदम बताते हुए जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन स्थानीय लरंगसाय चौक पर आयोजित किया गया।जिसमें जिले के 9 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से अंबिकापुर के पूर्व महापौर अजय तिर्की सामरी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विजय पैकरा सम्मिलित हुए वक्ताओं ने युक्तिकरण के विरोध में जमकर सरकार पर निशाना साधा। धरना प्रदर्शन के बाद रैली निकाल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तहसीलदार को ज्ञापन सोपा।
जिला कांग्रेस कमेटी से कार्यक्रम के लिए नियुक्त प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय गुप्ता ने कहा कि युक्तिकरण रोजगार विरोधी व शिक्षा विरोधी कदम है।इससे प्रदेश में 45000 शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे एवं नए सेटअप के नाम पर शिक्षकों की न्यूनतम पदों की संख्या में कटौती कर शिक्षकों के हजारों पद खत्म कर देने की साजिश सरकार के द्वारा रची जा रही है। जिसके तहत 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद कर दिए गए।शिक्षकों के साथ स्कूल में कार्यरत रसोईया,स्वीपर, महिला समूह सहित युवाओं के रोजगार का भी प्रभाव पड़ेगा। रोजगार के रास्ते बंद होंगे। अंबिकापुर के पूर्व महापौर अजय तिर्की ने भी युक्तिकरण को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए बलरामपुर रामानुजगंज जिले में भी धांधली को लेकर कहां की शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कि इस युक्तिकरण का प्रभाव खासकर अनुसूचित क्षेत्र के छात्राओं के शैक्षणिक स्तर पर पड़ेगा।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह राजू,अजय सोनी, हरीश मिश्रा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मधु गुप्ता,नन्हेंलाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद राम, लालसाय मिंस, विवेक प्रताप सिंह सत्यनारायण अग्रवाल,हीरालाल यादव, पुरनचंद जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंकरगढ़ विजय सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्रपुर मोहन सिंह, संतोष यादव राजेंद्र श्रीवास, महेंद्र यादव, साधु चरण यादव, रामचंद्र यादव,नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक जायसवाल, अरुण अग्रवाल, जमुना सागर सिंह पूर्व मंडी अध्यक्ष डॉ दिनेश यादव, अशोक गौड़, नौशाद आलम, मजरूल अंसारी सहित सैकड़ो की संख्या में पूरे जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बरसते पानी के बीच भींगते हुए निकाली रैली
लंबे समय के बाद रामानुजगंज में कांग्रेस के द्वारा प्रभावकारी आंदोलन देखा गया। कांग्रेस के द्वारा दोपहर 1 से 2 के बीच धरना प्रदर्शन रैली एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौपना था इसी दौरान मूसलाधार बारिश होने लगी परंतु इसके बाद भी कांग्रेस नेताओं का जोश कम नहीं हुआ बरसते पानी के बीच भीगते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गए।
सड़क को लेकर भी मुखर हुए कांग्रेस नेता
युक्तिकरण को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान अंबिकापुर के पूर्व महापौर एवं रामानुजगंज विधानसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डॉक्टर अजय तिर्की ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 की स्थिति को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा की लोग परेशान हैं परंतु सरकार के कानों जु नही रेंग रही है।