फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress tount on BJP: said- Criminals are emboldened under BJP government

'बीजेपी सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद': कांग्रेस बोलीं- रायपुर में 4 महीने में 78 दुष्कर्म,हर माह 850 FIR

Sun, 19 May 2024 04:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 19 May 2024 04:55 PM IST
सार

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार में अपराधियों का हौसला बुलंद हैं, लूट, डकैती, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं रोज हो रही हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रायपुर जिला में हर महीना लगभग 850 से अधिक एफआईआर दर्ज हो रहा है। 

विज्ञापन
Congress tount on BJP: said- Criminals are emboldened under BJP government
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में हो रहे लूट, डकैती और मारपीट घटनाओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार में अपराधियों का हौसला बुलंद हैं, लूट, डकैती, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं रोज हो रही हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रायपुर जिला में हर महीना लगभग 850 से अधिक एफआईआर दर्ज हो रहा है। चार महीने में 78 दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसला बुलंद है। आम जनता अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर भयभीत है। रायपुर जिला में ही हर महीने लगभग 850 से अधिक एफआईआर दर्ज हो रही है। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि रायपुर जिला में बीते चार माह में 78 से अधिक बेटियों की अस्मत लूटी गई। चोरी, डकैती, लूट, अपहरण, मारपीट, चाकू बाजी, हत्या, तस्करी, अवैध वसूली ऑनलाइन ठगी की घटनाये रोज हो रही है। जब राजधानी रायपुर जिला का यह हाल है, तो पूरे प्रदेश के डरावने आंकड़ो की कल्पना की जा सकती है।
विज्ञापन


प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगते हुए कहा कि रायपुर जिला के अलावा प्रदेश के 33 जिला में हर महीना लगभग 20 हजार से अधिक आपराधिक घटनाये घट रही है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, चाकूबाजी, लूटपाट, डकैती, तस्करी, हत्याएं, ऑनलाइन ठगी, गैंगवार, आगजनी, जमीन कब्जा की घटनाएं और नक्सली वारदाते बढ़ी है। सुपारी किलिंग हो रही है। अवैध हथियार लहराये जा रहे है। हवाई अड्डा में चाकू निकल रहा है। सरकारी पार्किंग में ठेकेदार जनता के साथ बदसलूकी कर रहे मारपीट कर रहे है। कई मामले थाना में राजीनामा करके खत्म कर दिया जाता है कुछ मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं होने की भी शिकायतें मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ठाकुर का आरोप है कि भाजपा सरकार बनने के बाद पुलिस विभाग का जो मूल काम अपराध को नियंत्रित करना है उससे हटाकर बीजेपी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को परेशान करने फसाने में लगाई हुई है, जिसका ही परिणाम है कि अपराधी छुट्टा घूम रहे हैं। उन्होंने अंजत कसते हुए कहा कि गृह मंत्री सिर्फ डायलॉग बाजी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed