फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   congress told ED action in chhattisgarh part of political conspiracy

Chhattisgarh ED Raid: कांग्रेस ने कहा-भाजपा की साजिश; रमन सिंह बताएं छापा मारने से पहले उनसे मिले थे क्या

Wed, 12 Oct 2022 03:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Oct 2022 03:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में रायपुर, रायगढ़ सहित अन्य जिलों में मंगलवार से ईडी की कार्रवाई चल रही है। टीम ने आईएएस अफसरों सहित व्यापारियों के यहां छापा मारा है। अभी एक आईएएस के घर से चार करोड़ रुपए, सोना और आभूषण बरामद किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
congress told ED action in chhattisgarh part of political conspiracy
छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई के बीच राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के ईडी के छापों को लेकर दिए बयान के बाद कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि रमन सिंह के बयान से स्पष्ट हो गया है कि ईडी के छापे भाजपा की साजिश है। रमन सिंह को छापों को लेकर इतनी जानकारी कैसे है। वह बताएं कि छापा मारने से पहले क्या ईडी के अफसर उनसे मिले थे। 
विज्ञापन


ईडी की कार्रवाई राजनीतिक षड्यंत्र
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आंनद शुक्ला ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के बयानों से यह पुख्ता हो गया है कि ईडी की कार्यवाही भाजपा की राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। कांग्रेस से भाजपा राजनैतिक लड़ाई नहीं लड़ पा रही है, इसलिए केंद्रीय एजेंसियों को आगे कर रही है। कांग्रेस नेता शुक्ला ने कहा कि ईडी की कार्यवाही पूरी हुई नहीं है और रमन सिंह मनगढ़ंत चीजे सामने ला रहे है, उनका आधार क्या है?
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: पूर्व CM रमन सिंह ने कहा-बार-बार बोल रहा हूं, भूपेश बघेल ATM हैं सोनिया गांधी के
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सालों तक रमन सिंह ने भ्रष्टाचार किया
कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 15 साल तक भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी की सरकार चलाने वाले रमन सिंह को हर जगह भ्रष्टाचार नजर आता है। अगस्ता वेस्टलैंड का पैसा, डीकेएस घोटाले का पैसा, पैनाम पेपर्स का घोटाला तमाम आरोप रमन सिंह के दामन में लगे हैं। रमन सिंह या भाजपा का यह साहस नहीं है कि पिछले 4 साल में कांग्रेस सरकार पर एक रुपए का प्रमाणित भ्रष्टाचार का आरोप लगा सकें।

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: CM की OSD, अफसरों-व्यापारियों पर छापा, IAS के घर से चार करोड़ नकद सहित दस्तावेज बरामद

जन समर्थन हासिल नहीं कर पाए, सरकार की छवि धूमिल कर रहे
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि क्या रमन सिंह ने ईडी को भाजपा आईटी सेल के बनाई गई स्क्रिप्ट दी है, जिसमें क्या-क्या जब्ती होगा, क्या-क्या मिलेगा लिखा गया है? उन्होंने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में जन समर्थन खो चुकी है। मुद्दाविहीन हो चुके हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन और प्रदेश के प्रभारियों को बदलकर भी देख लिया, पर जनता का समर्थन हासिल नहीं कर पाए। अब राज्य सरकार की छवि धूमिल कर रहे। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: रमन सिंह ने CM को बताया सोनिया का एटीएम, भड़के भूपेश बोले- माफी मांगें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed