{"_id":"72f8ccdc-cbb3-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"congress-to-relaunch-parivartan-yatra-near-naxal-ambush-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्लेआम की जगह से ही फिर बढ़ेगा कांग्रेस का कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कत्लेआम की जगह से ही फिर बढ़ेगा कांग्रेस का कारवां
रायपुर/एजेंसी
Updated Mon, 03 Jun 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नक्सली हमले की जगह से ही दोबारा परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी।
विज्ञापन
पिछले 25 मई को बस्तर के जीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले में नक्सलियों ने हमला कर राज्य कांग्रेस के नेताओं की हत्या कर दी थी।
इससे विचलित हुए बिना कांग्रेस कत्लेआम की जगह यानी केसलुर गांव से ही अपनी परिवर्तन यात्रा की फिर से शुरुआत करेगी।
कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद ने कहा कि हम दोबारा वहीं से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत बहुत जल्द ही करेंगे। हमारी यात्रा बाद में रायपुर में समाप्त होगी।
प्रदेश के नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि दस-बारह दिनों के भीतर यात्रा की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष पर भी जल्द फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
इधर नेताओं के मारे जाने के बाद राज्य कांग्रेस में भारी शोक है।
पार्टी कार्यकर्ता सभी जिला कार्यालयों में 6 जून को नेताओं को श्रद्धांजलि देंगे। सभी ब्लाक कार्यालयों में 7 जून को नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और कांकेर में हालांकि यह कार्यक्रम नहीं होगा।