{"_id":"a990e62c76cf726549d581ad79a4a0d7","slug":"congress-supporter-demolition-in-party-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी बदलने पर कांग्रेस कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी बदलने पर कांग्रेस कार्यालय में जमकर तोड़फोड़
एजेंसी/रायपुर
Updated Mon, 17 Mar 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण शर्मा की जगह फिर से छाया वर्मा को टिकट देने से खफा शर्मा समर्थकों ने रविवार को कांग्रेस कार्यालय में जमकर तोड़ फोड़ की।
विज्ञापन
करीब 50 समर्थकों ने पार्टी कार्यालय में जमकर हंगामा मचाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के खिलाफ नारेबाजी की।
बघेल को भाजपा का एजेंट बताते हुए समर्थकों ने शर्मा को फिर से प्रत्याशी बनाने की मांग की। एक कार्यकर्ता ने तो शर्मा को टिकट नहीं दिए जाने पर आत्महत्या करने की धमकी तक दे डाली।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर पुलिस ने आकर समर्थकों को कार्यालय से हटाया।
उल्लेखनीय है कि सबसे पहले कांग्रेस ने कुर्मी समाज की छाया वर्मा को मैदान में उतारा था। जिसके कुछ दिनों बाद पार्टी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और छह बार के विधायक सत्यनारायण शर्मा को रायपुर से उम्मीदवार बना दिया।
विज्ञापन
शनिवार रात को एक आश्चर्यजनक बदलाव के तहत पार्टी ने फिर से छाया वर्मा को उम्मीदवार घोषित कर दिया। हंगामे के समय कार्यालय में कोई वरिष्ठ नेता मौजूद नहीं था।
प्रदेश कांग्रेस ने हंगामे के पीछे सत्ताधारी भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।