फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress Session: Congress President said, all members should speak openly and take decisions collectively

Congress Session: कांग्रेस अध्यक्ष बनने की तुलना महात्मा गांधी से करते दिखे खरगे, सदस्यों को दिया ये अहम सुझाव

Fri, 24 Feb 2023 05:49 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 24 Feb 2023 05:49 PM IST
सार

Congress Plenary Session: कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, छत्तीसगढ़ के इतिहास में कांग्रेस का यह महाधिवेशन आधा दर्जन राज्यों के विधानसभा चुनावों और उसके बाद 2024 के आम चुनावों की पृष्ठभूमि में हो रहा है। यहां से हमारा सार्थक संदेश करोड़ों साथियों तक एक नई ऊर्जा के साथ पहुंचेगा...

विज्ञापन
Congress Session: Congress President said, all members should speak openly and take decisions collectively
Congress Plenary Session - फोटो : Agency

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो गया है। अधिवेशन में शामिल होने के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी भी रायपुर पहुंच गए हैं। शुक्रवार सुबह हुई पार्टी की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी का चुनाव नहीं होगा और अध्यक्ष को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार सर्वसम्मति से दिया गया है। शुक्रवार शाम को पार्टी की सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जहां छह प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन

1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बने थे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष

पहले दिन स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे खुद के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की तुलना महात्मा गांधी से करते हुए दिखे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, '1885 से अब तक कांग्रेस के 138 साल के इतिहास में 84 अधिवेशन हो चुके हैं। लेकिन ये अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। यह महाधिवेशन मेरे गृह राज्य कर्नाटक के बेलगांव में हुआ था। हालांकि गांधीजी एक बार ही कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। लेकिन उन्होंने छोटी सी अवधि में कांग्रेस को गरीबों, कमजोर तबकों, गांव देहात और नौजवानों से जोड़ कर एक आंदोलन बना दिया था। सौ साल बाद फिर से उसी संकल्प और भाव की जरूरत है। ये उनके प्रति हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।'

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने सदस्यों से खुले तौर पर बोलने और सामूहिक निर्णय लेने का सुझाव देते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में मैं आपसे केवल ये कहना चाहता हूं कि आप सब खुल कर अपनी बात रखिए और सामूहिक तौर पर फैसला लीजिए। आप सबकी जो राय बनेगी, वह मेरी और सबकी राय होगी। इस महाधिवेशन में छह विषय चर्चा के लिए तय हुए हैं। ये विषय राजनीतिक, आर्थिक, अंतरराष्ट्रीय मुद्दे, किसान और खेत मजदूर, सामाजिक न्याय और युवाओं का उत्थान है। स्टीयरिंग कमेटी को इन सभी विषयों पर बने छह ड्राफ्ट रिजोल्यूशन पर चर्चा करना है। ये अहम काम हमें गंभीरता के साथ करना है। क्योंकि इसमें देश की बुनियादी समस्याओं को लेकर हमारी समझ और भविष्य के लिए हमारी दूरदर्शिता दोनों दिखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव और मिशन 2024 बने चुनौती

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, छत्तीसगढ़ के इतिहास में कांग्रेस का यह महाधिवेशन आधा दर्जन राज्यों के विधानसभा चुनावों और उसके बाद 2024 के आम चुनावों की पृष्ठभूमि में हो रहा है। हमारे सामने ये एक बड़ी चुनौती भी है और एक बड़ा अवसर भी है। यहां से हमारा सार्थक संदेश करोड़ों साथियों तक एक नई ऊर्जा के साथ पहुंचेगा, तो वे कार्यकर्ता उसे गांव-गांव उसे पहुंचा कर जनता का विश्वास हासिल करने में कामयाब होंगे। हम जो फैसले लेंगे वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमारी पार्टी के भविष्य का एक मजबूत आधार बनेंगे। यह महाधिवेशन ऐसे दौर में हो रहा है, जब इस देश के सामने कई गंभीर चुनौतियां खड़ी हैं। लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। संसदीय संस्थाएं भी गंभीर संकट से जूझ रही हैं। राजनीतिक गतिविधियों पर भी पहरेदारी हो रही है। इस नाते हमें बहुत सोच विचार कर तथ्यों के साथ अपने विचारों को आगे बढ़ाना है क्योंकि इस महाधिवेशन पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया राहुल गांधी की ऊर्जा का उदाहरण

कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ऊर्जा भी जिक्र किया। खरगे ने कहा, कांग्रेस के हर महाधिवेशन में कुछ अहम फैसले हुए हैं। इससे हमारा संगठन आगे बढ़ा। कुछ अधिवेशन मील के पत्थर बने। हमारे सामने ये मौका है कि नया रायपुर को भी हम इतिहास में इस तरह दर्ज करा दें कि आने वाले समय में यह हमें रास्ता दिखाता रहे। इस मौके पर मैं ये बात रखना भी जरूरी समझता हूं कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा से देश भर में जिस तरह से ऊर्जा भरी और महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों पर जिस तरह जागरूकता फैलाई, उस जोश को हमें बनाए रखना है।

25 और 26 फरवरी को क्या-क्या होगा

25 फरवरी को सुबह 10.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष का संबोधन होगा। फिर सुबह 11.15 बजे सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। 25 फरवरी को ही राजनीतिक, आर्थिक और इंटरनेशनल मुद्दों पर चर्चा होगी। जबकि 26 फरवरी को कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा होगी। 26 फरवरी को ही 10.30 बजे राहुल गांधी प्रीलिमिनरी सेशन को संबोधित करेंगे। दोपहर दो बजे खरगे का अंतिम भाषण होगा। तीन बजे एक आम सभा होगी। जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed