फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress press conference on 29 March regarding Rahul Gandhi

केंद्र को घेरने की तैयारी: CM भूपेश लखनऊ में और कुमारी सैलजा रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोलेंगे हल्ला

Mon, 27 Mar 2023 10:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 27 Mar 2023 10:27 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस लगातार हमलावर है। केंद्र सरकार को घरने के लिए लगातार नई-नए रणनीति बनाई जा रही है। मामले में कांग्रेस के तेवर लगातार आक्रामक हैं।

विज्ञापन
Congress press conference on 29 March regarding Rahul Gandhi
सीएम भूपेश बघेल, कुमारी सैलजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस लगातार हमलावर है। केंद्र सरकार को घरने के लिए नई-नए रणनीति बनाई जा रही है। मामले में कांग्रेस के तेवर लगातार आक्रामक हैं। इसी क्रम में अब छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल केंद्र की मोदी सरकार को चौतरफा घेरने के लिए 29 मार्च को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हल्ला बोलेंगे। वहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधेंगे।  

विज्ञापन


कांग्रेस 29 मार्च को पूरे देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे, तो दूसरी ओर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जुबानी हमला बोलेंगी। 
विज्ञापन


कल रायपुर आएंगी कुमारी सैलजा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, कुमारी सैलजा 28 मार्च को नियमित विमान से दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगी। दोपहर 2 बजे राजीव भवन में आयोजित बैठक में भाग लेंगी।  29 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताकर उस पर चर्चा करेंगी। इसके बाद शाम 5.40 बजे नियमित विमान से रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी की लेंगी बैठक
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद से ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस लगातार आक्रामक दिख रही है। पार्टी और संगठन के युकां, एनएसयूआई समेत सभी संगठन अलग-अलग तरीकी से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में सैलजा रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी, विधायक, जिला अध्यक्ष, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्षों की बैठक लेंगी। चर्चा है कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा और आगामी प्रदर्शनों को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed