{"_id":"685aaf3d4b7ec8d92206406d","slug":"congress-president-mallikarjun-kharge-will-come-to-chhattisgarh-will-participate-in-farmers-soldiers-cons-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ आयेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे: 7 जुलाई को रायपुर के 'किसान, जवान, संविधान' में लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ आयेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे: 7 जुलाई को रायपुर के 'किसान, जवान, संविधान' में लेंगे भाग
Tue, 24 Jun 2025 07:50 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 24 Jun 2025 07:50 PM IST
सार
Congress President Mallikarjun Kharge Chhattisgarh Visit on 7 july: राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। साय सरकार ने डेढ़ साल में राज्य में चल रही 17 से अधिक जनकल्याणकारी योजनायें बंद करने के बाद भी 37 हजार करोड़ से अधिक का कर्जा लिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
Congress President Mallikarjun Kharge Chhattisgarh Visit on 7 july: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही छत्तीसगढ़ दौरे पर आयेंगे। वे सात जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम 'किसान, जवान, संविधान' में शिरकत करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेंगे।ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने आज मंगलवार को राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। साय सरकार ने डेढ़ साल में राज्य में चल रही 17 से अधिक जनकल्याणकारी योजनायें बंद करने के बाद भी 37 हजार करोड़ से अधिक का कर्जा लिया है।पार्टी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘‘किसान, जवान, संविधान’’ सभा का आयोजन करने जा रही है। इस सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस की सक्रियता और विभिन्न मुद्दों पर किये जा रहे आंदोलनों की सराहना की। कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की पीड़ा को लेकर लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की भी तारीफ करते हुये कहा कि वे लगातार सदन के बाहर, भीतर जनता की आवाज उठा रहे हैं। सरकार को आईना दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
'भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही'
छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही। साय सरकार ने डेढ़ साल में राज्य में चल रही 17 से अधिक जनकल्याणकारी योजनायें बंद करने के बाद भी 37,000 करोड़ से अधिक का कर्जा डेढ़ साल में सरकार ने ले लिया। कानून व्यवस्था की हालात बदतर हो गये। राज्य में एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया, हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती की घटनायें बढ़ गयी। पुलिस अभिरक्षा में मौतें हो रही। किसानों से किया वादा सरकार पूरा नहीं कर रही।
भाजपा सरकार के डेढ़ साल में राज्य की बेरोजगारी दर बढ़ गयी। कांग्रेस सरकार के समय राज्य की बेरोजगारी दर ) प्रतिशत थी। भाजपा ने वादा किया था पांच साल में 1 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। इस वादे के अनुसार 1 साल में 21 हजार युवाओं को नौकरी मिलना था,लेकिन भाजपा सरकार ने डेढ़ साल में सरकारी नौकरियों की भर्ती ही नहीं निकाला। 33 हजार शिक्षकों के पद खाली है, भाजपा सरकार ने नियुक्तियां नहीं निकाल रही है, बस्तर कनिष्ठ चयन बोर्ड को लगभग बंद कर दिया।