फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress party declared Vikas Upadhyay as candidate from Raipur Lok Sabha seat

Lok Sabha Elections 2024: रायपुर से मैदान में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, बृजमोहन के खिलाफ ठोकेंगे चुनावी ताल

Fri, 08 Mar 2024 09:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 08 Mar 2024 09:52 PM IST
सार

कांग्रेस ने रायपुर लोकसभा से विकास उपाध्याय को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि इससे पहले रायपुर से कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नाम की चर्चा चल रही थी, लेकिन अब इस पर विराम लग गया है।
 

विज्ञापन
Congress party declared Vikas Upadhyay as candidate from Raipur Lok Sabha seat
विकास उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने फिलहाल प्रदेश की 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। इसमें रायपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय पर पार्टी ने विश्वास जताया है। पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ युवा चेहरा विकास उपाध्याय को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि इससे पहले रायपुर से कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नाम की चर्चा चल रही थी, लेकिन अब इस पर विराम लग गया है। अब विकास उपाध्याय चुनावी रण में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को चुनावी टक्कर देते नजर आएंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


राजनीतिक सफर
विकास उपाध्याय वर्ष 1998 में एनएसयूआई रायपुर जिले के ब्लॉक अध्यक्ष रहे। वर्ष 1999 में रायपुर जिले के एनएसयूआई जिला अध्यक्ष बने। साल 2004 में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। साल 2006 में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बने। वर्ष 2009 में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बनाए गये। साल 2010 में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बने। वर्ष 2013-2018 तक रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे। वर्ष 2018 में पहली बार विधायक बने। तीन बार के बीजेपी विधायक राजेश मूणत को हराया, हालांकि इसके बाद भी मंत्री नहीं बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2018 के विधानसभा चुनाव में विकास उपाध्याय को 76359 वोट मिले। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के राजेश मूणत को 64147 वोट मिले। पार्टी ने उन्हें संसदीय सचिव बनाया।  2019 में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संयुक्त महासचिव रहे। 2019 से 2021 तक सदस्य सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति विशेषाधिकार समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा समिति रहे। वर्ष 2020 में संसदीय सचिव बने। वर्ष 2023 में भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत ने उन्हें रायपुर पश्चिम सीट से परास्त कर विधायक बने। उन्होंने चौथी बार इस सीट पर कब्जा किया।

विकास उपाध्याय जन्म 6 नवंबर 1976 को रायपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिरुद्ध उपाध्याय है। पांच जून 2015 की उनकी शादी संजना उपाध्याय के साथ हुई। उनका मुख्य व्यसाय खेती है। साथ ही उन्हें खेलकूद और शिक्षण रुचि है। अब तक वह इटली, चीन, फिलीपींस, इंडोनेशिया की यात्रा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed