फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress party declared Bhupesh Baghel as its candidate from Rajnandgaon Lok Sabha Elections

Lok Sabha Elections 2024: राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, अब आसान नहीं भाजपा की डगर

Fri, 08 Mar 2024 08:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 08 Mar 2024 08:29 PM IST
सार

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने पहली सूची में 39 लोगों को प्रत्याशी बनाया है, जिसमें  छत्तीसगढ़ से 6 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी चुनावी रण में उतारा है।
 

विज्ञापन
Congress party declared Bhupesh Baghel as its candidate from Rajnandgaon Lok Sabha Elections
भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार की शाम को अपनी पहली लिस्ट जारी की है। 39 उम्मीवारों की पहली सूची में छत्तीसगढ़ से 6 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसमें प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी चुनावी रण में उतारा गया है। बघेल राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यहां से भाजपा के वर्तमान सांसद संतोष उपाध्याय के खिलाफ चुनावी ताल ठोकेंगे। उनके लड़ने से अब भाजपा की डगर आसान नहीं दिख रही है। यानी यहां पर कांटे की लड़ाई देखने को मिलेगी। कांग्रेस और भाजपा दोनों इस सीट को जीतने के लिए जोर लगा देंगे। हालांकि बघेल के रायपुर लोकसभा क्षेत्र से लड़ने की चर्चा सामने आ रही थी, लेकिन अब इस पर पूरी तरह से विराम लग चुका है। कयासों का दौर थम चुका है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


राजनीतिक सफर
भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग जिले के पाटन तहसील में हुआ था। कुर्मी समाज में इनका खासा जनाधार है। उन्होंने वर्ष 1985 में यूथ कांग्रेस को ज्वॉइन किया। 1993 में जब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए तो पहली बार पाटन विधानसभा से वे विधायक चुने गए। अगला चुनाव भी वे पाटन से ही जीते, जिसमें उन्होंने भाजपा के निरुपमा चंद्राकर को हराया। जब मध्य प्रदेश में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सरकार बनी तो भूपेश बघेल कैबिनेट मंत्री बनाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 1990-94 तक जिला युवा कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के वे अध्यक्ष रहे। वर्ष 1994-95 में मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुने गए।  साल 1999 में मध्य प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री और साल 1993 से 2001 तक मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के डायरेक्टर की जिम्मेदारी निभाई। साल 2000 में जब छत्तीसगढ़ राज्य बना और कांग्रेस की सरकार बनी, तब जोगी सरकार में वे कैबिनेट मंत्री रहे। वर्ष 2003 में कांग्रेस जब सत्ता से बाहर हुई तो भूपेश को विपक्ष का उपनेता बनाया गया। साल 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में पाटन से उन्होंने जीत दर्ज की।

साल 2008 में भाजपा के विजय बघेल से भूपेश चुनाव हार गए।  साल 2013 में पाटन से उन्होंने जीत दर्ज की। वर्ष 2014 में उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की तो तेज तर्रार राजनीति और आक्रामक तेवर के लिए मशहूर भूपेश बघेल राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री बने। भूपेश बघेल को किसानों मुद्दों पर आक्रामक शैली के लिए जाना जाता है। वे हाजिर जवाबी के लिए मशहूर हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने भतीजे और भाजपा प्रत्याशी व सांसद विजय बघेल को हराया। वहीं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को भी परास्त किया। वर्तमान समय में वो हिमाचल प्रदेश में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

पाटन विधानसभा के नतीजे
विधानसभा चुनाव 2003
भूपेश बघेल- 44,217 मत
विजय बघेल (एनसीपी से)- 37,308 मत
नतीजा- भूपेश बघेल 6,909 मतों से जीते

विधानसभा चुनाव 2008
भूपेश बघेल- 51,158 मत
विजय बघेल- 59,000 मत
नतीजा- विजय बघेल 7,842 मतों से जीते

विधानसभा चुनाव 2013
भूपेश बघेल- 68,185 मत
विजय बघेल- 58,842 मत
नतीजा- भूपेश बघेल 9,343 मतों से जीते

विधानसभा चुनाव 2018
भूपेश बघेल- 84,352 मत
मोतीलाल साहू- 56,875 मत
नतीजा- भूपेश बघेल 27,477 मतों से जीते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed