{"_id":"66effa7ae59dcbfd040df406","slug":"congress-national-secretary-laitphlang-attacks-government-in-balrampur-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लैतफलांग का सरकार पर हमला, बोलीं- प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लैतफलांग का सरकार पर हमला, बोलीं- प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त
Sun, 22 Sep 2024 04:37 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:37 PM IST
सार
बलरामपुर जिला कांग्रेस कार्यालय बलरामपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी जारीता लैतफलांग ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा से अपने जिले की कानून व्यवस्था संभाले नहीं संभल रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता लैतफलांग का सरकार पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर जिला कांग्रेस कार्यालय बलरामपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी जारीता लैतफलांग ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा से अपने जिले की कानून व्यवस्था संभाले नहीं संभल रही है प्रदेश में सट्टा पूरी तरह से अनुभवहीन लोगों के हाथ में है जिसका खामियाजा समूचा छत्तीसगढ़ भुगत रहा है कानून और व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है एस पी स्तर के अधिकारी आम लोगों से अपने मातहत के साथ मिलकर असामान्य व्यवहार कर रहे हैं जो काफी शर्मनाक है।
विज्ञापन
कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है आने वाले समय में और बेहतर परिणाम होंगे कमियां और खामियां हर जगह रहती हैं पर इन सब से निजात पाकर आने वाले समय में हर स्तर पर कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी और भविष्य में बदलाव भी दिखेगा। पूर्व मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह ने कहा कि आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के लोग आम जनता के बीच भ्रामक जानकारी फैलाते रहते हैं जिससे उनके दिखाएं सब्ज बाग पर कभी-कभी जनता भरोसा कर लेती है और बाद में कष्ट झेलती है हमारी सरकार ने जो काम किया वह हम कार्यकर्ताओं के संगठित ना होने के कारण व्यापक प्रचार प्रसार के अभाव में और कार्यकर्ताओं के निराशा के कारण वोटों में तब्दील नहीं हो सका और हम सबकी हार हुई हम सब एकजुट होकर आरएसएस और भाजपा के षड्यंत्र से मुक्त होकर आम जनता के लिए बेहतर कार्य करने हेतु आबद्ध हैं।
विज्ञापन
विधायक व पूर्व मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राम ने कहा कि कमियां हुई है पर सरकार ने जो काम किया था वह अपने आप में ऐतिहासिक है कांग्रेस के नीतियों पर कई प्रदेशों में भाजपा काम कर रही है या उसे और आगे बढ़ रही है यह बड़ी बात है परंतु सरकार से हमारे कार्यकर्ता संतुष्ट थे यह पूरी तरह से हमारे नेता नहीं समझ पाए और इस हारने अब नेताओं के अलावा हम सब कार्यकर्ताओं को भी पछतावा दे दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जे.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि हम संगठित होकर ही चार सालों में भारतीय जनता पार्टी के नीतियों के खिलाफ लड़ सकते हैं जन आंदोलन ही हमारा हथियार है हमें किन्हीं भी परिस्थितियों में आशा नहीं छोड़नी चाहिए उम्मीद बन कर रखें आने वाले समय में सब बेहतर होगा।