{"_id":"5b98cc00867a557ec31fab68","slug":"congress-mla-went-vidhan-sabha-via-bullock-cart-in-chhatisgarh-protested-against-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, राज्य सरकार की नीतियों का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, राज्य सरकार की नीतियों का किया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो महंगाई या अन्य किसी मुद्दे पर विपक्ष रोज ही कोई न कोई प्रदर्शन कर रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ में विरोध करने का अलग ही अंदाज कांग्रेसी विधायकों ने दिखाया।
छत्तीसगढ़ में महंगाई को लेकर विरोध जताते हुए आज कांग्रेस विधायकों का अनूठा अंदाज़ देखने को मिला। कांग्रेस विधायक आज पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध जताने के लिए बैलगाड़ी से विधानसभा निकले। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन से शुरू हुई बैलगाड़ी यात्रा में कांग्रेस के विधायक मोदी और रमन सरकार की विरोध भरी तख्तियां भी लिए हुए थे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने दो दिवसीय विशेष सत्र को बुलाया है। इसमें किसानों को बोनस के फंड की व्यवस्था करने के लिए राज्य सरकार आज अनुपूरक बजट पेश करेगी। वहीं कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव लाकर चर्चा करने की मांग करेगी। कांग्रेस की बैलगाड़ी यात्रा में पीसीसी अध्यक्ष और पाटल विधायक भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने विधायकों का नेतृत्व किया। अपने विधायकों का हौसला बढ़ाने के लिए कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने भी विधानसभा तक यात्रा की।