फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Congress leaders and workers protested at Jayastambh Chowk and burnt effigies of CM Sai and Home Minister

Chhattisgarh: लाठीचार्ज के विरोध में उतरे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, सीएम साय और गृहमंत्री का फूंका पुतला

Thu, 29 Aug 2024 04:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 29 Aug 2024 04:00 PM IST
सार

बालोद जिले में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अभद्रता की जाती है, जिसके विरोध में कांग्रेसी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे।
 

विज्ञापन
Congress leaders and workers protested at Jayastambh Chowk and burnt effigies of CM Sai and Home Minister
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टील सिटी भिलाई में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिस पर बालोद जिले के कांग्रेसियों ने शहर के जयस्तंभ चौक में आज प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अभद्रता की जाती है, जिसके विरोध में कांग्रेसी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। इन्हें टारगेट करके लाठीचार्ज करते हुए चोटिल किया गया। आखिर किसके इशारे पर यह घटना घटी, इसके विरोध में आज प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।

विज्ञापन


विधायक, जिलाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष सहित ब्लॉक अध्यक्ष एवं सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पुतला लेकर कांग्रेस भवन से निकले, जिसके बाद जयस्तंभ चौक पर मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने और इसे रोकने के लिए कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला झटकने का प्रयास किया गया। जलते हुए पुतले पर जब पुलिस ने पानी डाला तो जितेंद्र पांडेय सहित कई नेता पानी की गिरफ्त में आकर भीग गए। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि यहां पर कानून व्यवस्था का दुरुपयोग प्रदेश की सरकार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री को पहले तो रोका जाता है और बजरंग दल के ऊपर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती है। उल्टा कांग्रेस को टारगेट किया जा रहा है, यह पूरी तरह ओछी राजनीति है।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेसियों को टारगेट कर निशाना बनाते हुए उन्हें चोटिल किया गया। डेढ़ सौ से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। आखिर यह सरकार किस तरह का कृत्य कर रही है। यह कुशासन का परिचायक है और यहां पर लचर कानून व्यवस्था बालोद में देखने को मिल रही है। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि यहां पर जो लाठी चार्ज हुआ, उसमें कहा गया कि पुलिस के अधिकारी का सर फूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजापुर में भी कांग्रेस ने सीएम साय और गृहमंत्री का फूंका पुतला
गुरुवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने दुर्ग में कांग्रेसियों पर हुए लाठी चार्ज व एफआईआर के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।



प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने गुरुवार कप भिलाई-दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार के इशारे पर हुए लाठीचार्ज और जबरन एफआईआर के विरोध में जिला मुख्यालय बीजापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया है।


बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेश के ग्रह मंत्री का विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया। उन्होंने  मीडिया को बताया कि कुछ दिनों पूर्व दुर्ग पुलिस द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर जो कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे,उन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के ऊपर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज किया गया और पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के काफिले को रोककर वहां पर दुर्व्यवहार किया गया। 

एफआईआर दर्ज करना तत्काल बंद करे अन्यथा आने वाले दिनों में कांग्रेस जन मिलकर सड़क की लड़ाई लड़ेंगे और उग्र रूप में अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। पुतला दहन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed