{"_id":"64df4fa28ca7e1bf0d0f9586","slug":"congress-leader-sushil-maurya-declared-jagdalpur-city-president-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: युवा नेता सुशील मौर्य को मिली नई जिम्मेदारी, बनाए गए कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: युवा नेता सुशील मौर्य को मिली नई जिम्मेदारी, बनाए गए कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष
Fri, 18 Aug 2023 04:32 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 18 Aug 2023 04:32 PM IST
सार
शहर के तेज तर्रार युवा नेता सुशील मौर्य को कांग्रेस पार्टी का शहर अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में AICC के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
युवा नेता सुशील मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के तेज तर्रार युवा नेता सुशील मौर्य को कांग्रेस पार्टी का शहर अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में AICC के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। लगातार 6 वर्षों तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे राजीव शर्मा के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली था। नवंबर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले आदिवासी युवा चहरे को जिलाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी देना कांग्रेस पार्टी के मैसेज के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सुशील मौर्य वर्ष 2003-2004 में युवा कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष, 2005-2006 ग्रामीण जिलाध्यक्ष एनएसयूआई, 2007-2008 आंतरिक चुनाव से निर्वाचित अध्यक्ष NSUI, 2011-2016 में युवा कांग्रेस लोकसभा उपाध्यक्ष, 2016-17 में प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, 2017-18 से प्रदेश महासचिव, 2019 प्रभारी बस्तर लोकसभा युवा कांग्रेस, 2020 सांसद प्रतिनिधि बस्तर जिला और 2022 युवा मितान जिला समन्वयक रहे हैं।
विज्ञापन