{"_id":"6783b9c9b16c6584bc09e4d1","slug":"congress-leader-surendra-verma-comment-on-bjp-for-cg-mahtari-vandan-scheme-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"'29 लाख महिलाओं का महतारी वंदन खाता बंद': कांग्रेस बोली- बीजेपी ने 10 लाख से ज्यादा मनरेगा मजदूरों का काटा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'29 लाख महिलाओं का महतारी वंदन खाता बंद': कांग्रेस बोली- बीजेपी ने 10 लाख से ज्यादा मनरेगा मजदूरों का काटा नाम
Sun, 12 Jan 2025 06:17 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:17 PM IST
सार
CG Mahtari Vandan Scheme: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने छत्तीसगढ़ की साय सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Mahtari Vandan Scheme: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने छत्तीसगढ़ की साय सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने साय सरकार को मजदूर विरोधी करार देते हुए छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीने में 10 लाख से ज्यादा मनरेगा के पंजीकृत मजदूरों का नाम दुर्भावनापूर्वक काट दिया गया है। यही हाल महतारी वंदन योजना का भी है। पिछले 13 महीने में 29 लाख से ज्यादा महतारी वंदन योजना की महिला हितग्राहियों का नाम काट दिया गया है। उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हजारों पात्र महिला हितग्राहियों का भुगतान बिना कारण बताए रोक दिया गया है। साय सरकार में महतारी वंदन योजना के तहत गड़बड़ियां रोज उजागर हो रही है। सत्ता के संरक्षण में अपात्र लोग लाभ ले रहे हैं और पात्र महिलाएं योजना से वंचित हैं। भाजपा की सरकारों का फोकस केवल अपने पूंजीपति मित्रों के मुनाफे पर केंद्रित होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रोजगार गारंटी योजना जो डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार ने लागू किया था। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा कानून है जिसमें पंजीकृत श्रमिकों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की दुर्भावना के चलते 100 दिन तो दूर 20 दिन का रोजगार भी सही ढंग से नहीं मिल पा रहा है। केंद्र की सरकार ने हर साल औसतन 15 से 25 प्रतिशत की कटौती मनरेगा के केंद्रीय बजट में किया है, जिसके चलते मजदूरों के अधिकारों में लगातार कटौती की जा रही है।
विज्ञापन