{"_id":"683eba0cf6141ff140013658","slug":"congress-leader-preeti-manjhi-met-rahul-gandhi-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: प्रीति मांझी ने राहुल गांधी से मुलाकात कर बैगा आदिवासियों की समस्याएं उठाईं, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: प्रीति मांझी ने राहुल गांधी से मुलाकात कर बैगा आदिवासियों की समस्याएं उठाईं, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
Tue, 03 Jun 2025 02:32 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:32 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही की कांग्रेस नेता प्रीति मांझी ने राहुल गांधी से मिलकर बैगा आदिवासियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की समस्याओं को उजागर किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर आदिवासी हितों की अनदेखी का आरोप लगाया और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वाभिमानपूर्ण माहौल की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रीति मांझी ने राहुल गांधी से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की कांग्रेस महिला नेता प्रीति मांझी ने नई दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों, खासकर बैगा समुदाय की समस्याओं को रेखांकित किया। प्रीति ने बताया कि बैगा आदिवासी मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार आदिवासी हितों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
प्रीति मांझी ने राहुल गांधी को महिलाओं के अधिकार, हिस्सेदारी और सशक्तिकरण के लिए उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने राजनीति में महिलाओं के लिए स्वाभिमानपूर्ण माहौल की आवश्यकता पर जोर दिया। राहुल गांधी ने जमीनी स्तर पर कार्य करने, संविधान की रक्षा और सबको साथ लेकर चलने की नीति पर बल दिया। यह मुलाकात शक्ति अभियान, इंदिरा फेलो और यूथ कांग्रेस से जुड़ी देश की 10 चुनिंदा महिला नेताओं के साथ आयोजित की गई थी।
विज्ञापन