फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   congress call chhattishgarh close and protest agianst police action

कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ बंद, प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप फूंका

Wed, 18 Mar 2015 07:57 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Wed, 18 Mar 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
congress call chhattishgarh close and protest agianst police action

धान बोनस की मांग और पुलिस लाठी र्चाज के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में बंद का ऐलान किया गया। बंद प्रदर्शन के दौरान कुछ आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने एक पेट्रोल पंप पर आग लगा दी जिससे यहां स्थिति और भी तनाव पूर्ण हो गई। आवश्यक सेवाओं को बंद में शामिल नहीं किया गया।

विज्ञापन


 धान बोनस की मांग और पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बुधवार को बंद का ऐलान किया था। बंद के चलते ही सुबह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला और बंद को सफल बनाने में जुट गए। प्रदेश भर में जगह-जगह कांग्रेस का छत्तीसगढ़ बंद चल रहा है वहीं प्रदर्शनकारी सरकार के विरोध रैली-जूलुस निकाल कर विरोध दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन


जरुरी सेवाओं जैसे स्वास्थ्य, परिवहन को बंद नहीं किया गया है। बोर्ड परीक्षा के चलते स्कूल खुले हुए हैं। राज्य में यातायात व्यवस्था सुचारु है। बंद के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौक- चौराह पर सरकार के विरुद्घ प्रदर्शन्ा किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने भनपुरी पेट्रोल पंप पर आग लगा दी। घटना में पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी रायपुर के अलावा सभी जगह बंद का  असर देखने का मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed