फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress attacks UCC and private participation in electricity: PCC Chief Baij said will protest on every front

यूसीसी और बिजली में निजी भागीदारी पर कांग्रेस का हमला: पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले- हर मोर्चे पर करेंगे विरोध

Fri, 28 Aug 2026 01:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 28 Aug 2026 01:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारियों के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने यूसीसी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए इसका विरोध किया है। 

विज्ञापन
Congress attacks UCC and private participation in electricity: PCC Chief Baij said will protest on every front
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारियों के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने यूसीसी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए इसका विरोध किया है। वहीं बिजली वितरण व्यवस्था में निजी भागीदारी की चर्चा को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। बैज ने आरोप लगाया कि समान नागरिक संहिता का असर आदिवासी समाज के पारंपरिक अधिकारों और हितों पर पड़ सकता है। उन्होंने यूसीसी को आदिवासियों के खिलाफ साजिश बताते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेगी।
विज्ञापन


दरअसल, राज्य सरकार ने यूसीसी लागू करने की संभावनाओं पर विचार के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। समिति की ओर से समाज प्रमुखों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि प्रदेश में आदिवासी समुदाय को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा जाएगा।
विज्ञापन


बिजली वितरण को लेकर भी घिरी सरकार
बिजली के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपक बैज का कहना है कि राजधानी क्षेत्र में बिजली वितरण के लिए एक निजी कंपनी की ओर से लाइसेंस मांगा गया है। कांग्रेस का दावा है कि निजी कंपनियों की एंट्री से आने वाले समय में उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। बैज ने कहा कि बिजली वितरण में निजी भागीदारी के किसी भी कदम का कांग्रेस विरोध करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सरकारी बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 निकायों के चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश में 15 नगरीय निकायों में चुनाव प्रस्तावित हैं, जिनमें चार नगर निगम, पांच नगर पालिका और छह नगर पंचायत शामिल हैं। दीपक बैज ने दावा किया कि पार्टी ने चुनाव के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी निकायों में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जहां पार्टी का कब्जा है, उसे बरकरार रखने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed