फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress alleges BJP government is getting applause by re-doing Bhoomi Pujan of previously approved works

Chhattisgarh: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, कहा- पूर्व स्वीकृत कार्यों का पुन: भूमिपूजन कर बटोर रही वाहवाही

Thu, 07 Nov 2024 07:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Nov 2024 07:16 PM IST
सार

कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत और भूमिपूजन किए गए कार्यों का पुनः भूमिपूजन कर सुर्खियां बटोर रही है।
 

विज्ञापन
Congress alleges BJP government is getting applause by re-doing Bhoomi Pujan of previously approved works
कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत और भूमिपूजन किए गए कार्यों का पुनः भूमिपूजन कर सुर्खियां बटोर रही है। कोंडागांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि माकड़ी ब्लॉक के बालोंड में विधायक लता उसेंडी द्वारा जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया। उनकी प्रशासकीय स्वीकृति 22 अक्तूबर 2022 को कांग्रेस सरकार में मिल चुकी थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विधायक मोहन मरकाम द्वारा पहले ही भूमिपूजन किया जा चुका था।

विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा पर प्रशासनिक प्रक्रियाओं में भी हस्तक्षेप का आरोप लगाया। दीवान ने कहा कि भाजपा के इशारों पर पूर्व स्वीकृत कार्यों के टेंडर में देरी की जा रही है और भूमिपूजन स्थलों को बदला जा रहा है। उन्होंने इसे द्वेषपूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में वर्षभर के कार्यकाल में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ और वर्तमान में जितने भी काम चल रहे हैं, वे सभी कांग्रेस सरकार के समय में स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


दीवान ने यह भी आरोप लगाया कि कोंडागांव जिला अस्पताल में भोजन का कार्य बिना टेंडर प्रक्रिया के भाजपा के चहेते लोगों को सौंप दिया गया, जो कि नियमों का उल्लंघन है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जनप्रतिनिधियों का अपमान करने का भी आरोप लगाया और कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान गरीब जनता को शहरी क्षेत्रों में पट्टे दिए जा रहे थे, परंतु भाजपा सरकार ने अब उन पट्टों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस ने प्रशासनिक नीतियों पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि वे आगामी दिनों में उग्र प्रदर्शन करेंगे और भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed