फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   congress alleged raman singh on bank scam in chhattisgarh

कांग्रेस ने रमन सिंह पर लगाया बैंक घोटाले का आरोप

Sun, 06 Sep 2015 04:15 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
congress alleged raman singh on bank scam in chhattisgarh

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रमन सिंह पर इंदिरा प्रियदर्शनी महिला नागरिक सहकारी बैंक के  25 हजार 716 ग्राहकों  के 54 करोड़ 38 लाख रुपये का गबन का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पांच अगस्त को छत्तीसगढ़ की अदालत में पुलिस ने इस मामले में जो चार्जशीट दायर की है उसमें मुख्य आरोपी के तौर पर मुख्यमंत्री के अलावा उनके मंत्रिमंडल के तीन प्रमुख मंत्री अमरनाथ अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूड़त शामिल हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के अलावा इस मामले में शामिल मंत्रियों के इस्तीफे मांगने के साथ ही एसआईटी द्वारा जांच कराने की मांग की है।

इस मामले की जांच एसआईटी से कराने की रखी मांग

congress alleged raman singh on bank scam in chhattisgarh

कांग्रेस के मीडिया मामलों के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पुलिस की दरख्वास्त और न्यायालय के आदेश पर मुख्य आरोपी उमेश सिन्हा का नार्को एवं ब्रेन मेपिंग टेस्ट बंगलूरू की फॉरेंसिक लेबोरेट्री में किया गया।

सुरजेवाला ने कहा कि न्यायालय के आदेश के अनुरूप कराए गए नार्को एवं ब्रेन मैपिंग टेस्ट के नतीजों के अनुसार, यह पैसा सीधा डॉ. रमन सिंह के पास गया, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के पास गया, जिनमें से एक बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव भी हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि मुख्य आरोपी उमेश सिन्हा के नार्को एनालिसिस और ब्रेन मैपिंग टेस्ट की डीवीडी ने साफ कर दिया है कि लूट की यह रकम हर किसी के बीच बांटी गई थी, जिसमें सिविल और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed