फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   complaint against baba ramdev in chhattisgarh women commission

बाबा रामदेव पर होगी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ महिला आयोग में शिकायत, योग गुरू ने दिया था महिलाओं पर विवादित बयान

Mon, 28 Nov 2022 08:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Nov 2022 08:53 PM IST
सार

योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में शिकायत हुई है। सारा विवाद पुणे में आयोजित बाबा रामदेव के योग शिविर के दौरान का है। इसमें दिए उनके बयान का वीडियो आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने भी जल्दी ही कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन
complaint against baba ramdev in chhattisgarh women commission
योग गुरू बाबा रामदेव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

योग गुरू बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में शिकायत की गई है। इसमें कहा गया है कि योग गुरू ने महिलाओं पर विवादित बयान दिया, अमर्यादित टिप्पणी की और उनके खिलाफ आपत्तिजनक वाक्यों का इस्तेमाल किया है। इसके बाद मामले को आयोग ने संज्ञान में ले लिया है। साथ ही इस पर जल्द ही कार्रवाई की भी बात कही है। 

विज्ञापन


महिलाओं के पहनावे को लेकर दिया था बयान
महिला कांग्रेस बिलासपुर ग्रामीण की अध्यक्ष सीमा घृतेश सहित महिला कार्यकर्ता मंजू त्रिपाठी और अनिता लव्हात्रे सोमवार को राज्य महिला आयोग पहुंची। उन्होंने सुनवाई के दौरान आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक को एक शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें कहा गया है कि, पिछले दिनों पुणे में हुए योग शिविर में बाबा रामदेव ने नारियों के पहनावे को लेकर सार्वजनिक तौर पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन




कांग्रेस बोली-महिलाएं अपमानित महसूस कर रहीं
इस दौरान शिविर में अनेक महिलाएं भी मौजूद थीं। आरोप है कि बाबा रामदेव ने कहा था कि, महिलाएं साड़ी, सूट और सलवार में अच्छी लगती हैं। मेरी तरह कुछ भी न भी पहने तब भी अच्छी लगती हैं। महिला नेताओं ने कहा कि, बाबा रामदेव का यह बयान आपत्तिजनक है। इससे महिलाओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। महिलाएं अपने आप को अपमानित महसूस कर रही हैं। उनका बयान वास्तविक चरित्र दिखाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय आयोग को भी भेजेंगे मामले को
महिला नेताओं की शिकायत पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा है कि, शिकायत का संज्ञान लिया गया है। इसपर विधिवत कार्यवाही की जाएगी। इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग को भी भेजा जाएगा। डॉ. नायक ने कहा, मुझे लगता है कि राष्ट्रीय स्तर पर महिला आयोग को तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed