फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   community radio changed tribals life in dantewada

Chhattisgarh: सल्फी पीते हुए गोंडी-हल्बी में सुनते हैं लोकगीत, सामुदायिक रेडियो ने बदली आदिवासियों की जिंदगी

Wed, 28 Dec 2022 07:21 PM IST
ललित कुमार सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 07:21 PM IST
सार

ठंड के मौसम में ईमली पेड़ के नीचे गुनगनी, सुहानी और मखमली धूप में सल्फी पीते हुए अपनी बोली-भाषा में लोकगीतों को रेडियो पर सुनना हिड़मा की  जिंदगी का सुखद हिस्सा है। हिड़मा के लिए इससे बेहतर और क्या हो सकता है। जिदंगी के सुख-दुख, धूप-छांव और रोजी-रोटी के बीच रेडियो स्टेशन पर गोंडी और हल्बी में समाचार सुनना हिड़मा के जिंदगी का अनिवार्य अंग हैं। 

विज्ञापन
community radio changed tribals life in dantewada
सामुदायिक रेडियो स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ठंड के मौसम में ईमली पेड़ के नीचे गुनगनी, सुहानी और मखमली धूप में सल्फी पीते हुए अपनी बोली-भाषा में लोकगीतों को रेडियो पर सुनना हिड़मा की  जिंदगी का सुखद हिस्सा है। हिड़मा के लिए इससे बेहतर और क्या हो सकता है। जिदंगी के सुख-दुख, धूप-छांव और रोजी-रोटी के बीच रेडियो स्टेशन पर गोंडी और हल्बी में समाचार सुनना हिड़मा के जिंदगी का अनिवार्य अंग हैं। अब समाचार समाप्त होते हैं। अब जानें मौसम का हाल.... फिलहाल, बरसात नहीं है इसलिए हिड़मा रेडियो के इस बुलेटिन को नहीं सुनते हैं। फिर बाजार के लिए निकल पड़ते हैं। अब रेडियो उनके झोले में घुस जाती है। हाट बाजार में खरीदारी होने के बाद जब गांव वाले मित्रों के साथ लांदा (एक प्रकार का मादक पदार्थ) पिएंगे तो फिर रेडियो ऑन करेंगे। जी हां, ये खबर सुनकर आप भी रेडियो की दुनिया में चल गए होंगे। बहरहाल, हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के धनीकरका के रहने वाले हिड़मा की। 

विज्ञापन


भूले बिसरे गीतों ने बढाई रौनक
हिड़मा अपनी मीठी और मुस्कान के साथ हौले से अपने रेडियो पर फ्रीक्वेंसी सेट करते हैं। उधर से गोंडी में आवाज आती है। 90.4 फ्रीक्वेंसी पर यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन है। आप इसमें गोंडी लोकगीत सुन सकते हैं। इसके बाद कितने ही सुमधुर गोंडी गीतों का सिलसिला शुरू हो जाता है। कम्युनिटी रेडियो ने दंतेवाड़ा के जनजातीय बाहुल गांवों में मनोरंजन का संसार बदलकर रख दिया है। जिन्हें घूमना अच्छा लगता है तो रेडियो हमेशा उनके साथ है। अब तो पॉकेट रेडियो बाजार में आसानी से मिल जाती है। जहां भी घूम फिर रहे हो, रेडियो लगा दिया। बहुत से गोंडी गीत अभी भी प्रचलन में है, लेकिन लोग उन गोंडी और हल्बी गीतों को भी सुन रहे हैं जो भूले बिसरे हो चुके हैं। अपने बचपन के दौर में इन्हें सुना होगा और अब सुन रहे हैं। इसके साथ ही रेडियो यह भी बता रहा है कि विकास के मामले में दंतेवाड़ा कितना आगे निकल गया है। नये बच्चे कितना तरक्की कर रहे 
विज्ञापन




स्थानीय प्रतिभा को मौका
दंतेवाड़ा जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजना कम्युनिटी रेडियो समुदाय को और यहां की स्थानीय प्रतिभा को नया आवाज देने जा रही है। समुदाय के लिए समुदाय द्वारा संचालित रेडियो स्टेशन की स्थापना की गयी है। दंतेवाड़ा जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इससे लोगों के जीवन में गुणात्मक सुधार आया है। दंतेवाड़ा जिला जो आदिवासी बाहुल क्षेत्र है। इस क्षेत्र की पुरातात्विक स्थलों संस्कृति लोक नृत्य लोक गीत के संरक्षण एवं संवर्धन और प्रशासन की समस्त योजनाओं को हितग्राहियों तक प्रसारित करने के लिए कम्युनिटी रेडियो की स्थापना की जा चुकी है, जिसमें जिले के स्थानीय भाषा में जिले के समस्त योजनाओं समाचार हल्बी, गोंडी भाषा में लोकगीत एवं मौसम से संबंधित समस्त विषयों का प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से 90.4 की फ्रीक्वेंसी प्राप्त हुई है। समस्त विभागों की योजनाओं की रिकॉर्डिंग किए जा चुके हैं और प्रसारण प्रारंभ हो गया है। नए वर्ष 2023 से तीन समय में सुबह के समय, स्कूल आंगनबाड़ी के लंच के समय और सायंकालीन 6 से 8 में रेडियो का प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed