{"_id":"6a0d9c4bdec51c5e8e0dadd8","slug":"commissioner-system-to-be-implemented-in-durg-and-bilaspur-says-deputy-cm-vijay-sharma-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा कमिश्नर प्रणाली: डिप्टी सीएम विजय बोले- दोनों शहरों में लागू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा कमिश्नर प्रणाली: डिप्टी सीएम विजय बोले- दोनों शहरों में लागू करने की तैयारी
Wed, 20 May 2026 05:06 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 20 May 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- फोटो : Amar ujala digital
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर में भी कमिश्नरेट प्रणाली लागू की जाएगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि इस संबंध में विचार किया जा रहा है। मामले में सीएम विष्णुदेव साय से आग्रह करने की बात कही है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अभी रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू है। आवश्यकता अनुरूप इसका विस्तार होना चाहिए। मुख्यमंत्री साय से इसे बिलासपुर और दुर्ग में भी शुरू करने की बात की जाएगी। छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। छोटे-छोटे विषय विभिन्न विभागों के कारण पेंडिंग हुआ करते थे। दोनों शहरों में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन