फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Collector Priyanka Rishi Mahobia made surprise inspection hospital and issued notice to 12 employees for negli

Chhattisgarh: कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया का औचक निरीक्षण, लापरवाही बरतने पर 12 कर्मचारियों को नोटिस

Thu, 11 May 2023 08:15 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 May 2023 08:15 AM IST
सार

जिले की कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया बीते बुधवार को अचानक कलेक्टर परिसर के सामने स्थित जिला चिकित्सालय पहुंचीं। जहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात की। साथ ही 12 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Collector Priyanka Rishi Mahobia made surprise inspection hospital and issued notice to 12 employees for negli
कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने किया अस्पताल का दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्य में अनुपस्थित और लापरवाही बरतने पर जिला चिकित्सालय के 12 कर्मचारियों को कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही जवाब मांगा है। बता दें कि कल जिले की कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के 3 कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से नदारद थे तो 12 कर्मचारियों को काम में लापरवाही बरतते हुए पाया गया। सभी को कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।

विज्ञापन


दरअसल, जिले की कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया बीते बुधवार को अचानक कलेक्टर परिसर के सामने स्थित जिला चिकित्सालय पहुंचीं और उन्होंने वहां का सघन निरीक्षण किया और अस्पताल में मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में अस्पताल प्रबंधन की जानकारी ली। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के 3 कर्मचारी अपने काम से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए जाने और 9 कर्मचारियों द्वारा अपने काम के प्रति लापरवाही बरते जाने पर कलेक्टर के निर्देश पर सभी 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


कलेक्टर के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में कार्यरत कु० रूहाना सिंह सहायक ग्रेड- 03, कु० सविता सेंद्राम सहायक ग्रेड- 03 और प्रीती सोंधिया ओ.पी.डी. पंजीयन ऑपरेटर कार्य में अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान रतना माला नर्सिंग सिस्टर, अर्जुन सिंह स्टॉफ नर्स, अविनाश राठौर वार्ड बॉय, भारती साहू स्टॉफ नर्स, गोकुल साहू डायलिसिस टेक्नीशियन, दुर्गा प्रसाद राठौर, अनुप पोर्ते, अजय राठौर, रागनी राठौर और दिव्या कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरतते हुए पाया गया। उन सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed