फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cold is increasing and weather will change in the southern parts in Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, प्रदेश के दक्षिण भागों में बदलेगा मौसम, जानें IMD का अपडेट

Tue, 12 Nov 2024 10:37 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 12 Nov 2024 10:37 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह के समय कोहरा छाने लगे हैं। बंगाल की खाड़ी से निम्न हवाओं के आगमन से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Cold is increasing and weather will change in the southern parts in Chhattisgarh
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह के समय कोहरा छाने लगे हैं। बंगाल की खाड़ी से निम्न हवाओं के आगमन से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके साथ ही आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित चक्रवती परिसंचरण व उससे सम्बद्ध निम्न दबाव क्षेत्र से लेकर उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके वजह से प्रदेश नो का आगमन जारी है। यही वजह है कि प्रदेश में सुबह के समय ठंड बढ़ने लगी है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं दो दिनों तक प्रदेश के दक्षिणी भागों के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में  मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 32.2, बिलासपुर में 31.2, जगदलपुर में 31.4, राजनांदगांव में 31 और दुर्ग में 30.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed