Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'Cold Bhajiya' dispute leads to murder: Police arrest man who killed partner in Raipur

'ठंडा भजिया' विवाद बना हत्या की वजह: रायपुर में साथी की हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 01:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 25 Dec 2025 01:48 PM IST
सार

रायपुर थाना खम्हारडीह क्षेत्र के कचना स्थित साहू दूध डेयरी नालापारा में काम करने वाले दो दोस्तों के बीच मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस ने आरोपी सनी साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
'Cold Bhajiya' dispute leads to murder: Police arrest man who killed partner in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रायपुर थाना खम्हारडीह क्षेत्र के कचना स्थित साहू दूध डेयरी नालापारा में काम करने वाले दो दोस्तों के बीच मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस ने आरोपी सनी साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सनी साहू और उसका साथी दुर्गेश सतनामी डेयरी में साथ काम करते थे और आपस में घनिष्ठ मित्र थे। 23-24 दिसंबर की दरम्यानी रात दोनों शराब के नशे में थे और डेयरी में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दुर्गेश द्वारा लाया गया भजिया ठंडा होने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सनी साहू ने पास रखे लोहे के रॉड से दुर्गेश पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

विज्ञापन

आरोपी सनी ने घायल दुर्गेश को तत्काल मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी अपने दोस्त के शव के पास बैठकर रोता रहा और बार-बार पछतावा जताता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 405/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खम्हारडीह पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने आरोपी सनी साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • सनी साहू, 22 वर्ष, निवासी दुर्गा चौक, शनि मंदिर के पास, थाना खम्हारडीह, रायपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed